Operation Sindoor: कराची पोर्ट पर हमले के लिए तैयार थी भारतीय नौसेना, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद का बड़ा खुलासा

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करते हुए पाकिस्तान के कराची क्षेत्र को प्रभावी रूप से घेर लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपनी पूरी तैयारियों के साथ किसी भी समय समुद्र और जमीन पर चुनिंदा लक्ष्यों पर हमले की क्षमता सुनिश्चित की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indian Navy’s Positioning That Locked Karachi
Indian Navy’s Positioning That Locked Karachi | Image: Republic World

Operation Sindoor: भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किए गए कायरतापूर्ण हमले ने भारत में गहरी चिंता और उथल-पुथल मचाई। इस आतंकी हमले के बाद भारतीय नौसेना ने न केवल तत्परता दिखाई, बल्कि अपने बलों को पूरी तरह से युद्ध के लिए तैयार कर दिया, जिससे भारतीय समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करते हुए पाकिस्तान के कराची क्षेत्र को प्रभावी रूप से घेर लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपनी पूरी तैयारियों के साथ किसी भी समय समुद्र और जमीन पर चुनिंदा लक्ष्यों पर हमले की क्षमता सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय नौसेना ने अपने सभी सामरिक संसाधनों को तुरंत युद्ध की स्थिति में तैनात किया।

Indian Navy

संभवित खतरों से निपटने के लिए आक्रामक मुद्रा में सेना- वाइस एडमिरल प्रमोद

वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में निर्णायक स्थिति बनाए रखते हुए अपने ऑपरेशनल अभियान को पूरी तरह से सक्रिय रखा है। सेना ने इस क्षेत्र में अग्रिम तैनाती करते हुए संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए निर्णायक मुद्रा अपनाई है।

Advertisement

'कराची सहित किसी भी महत्वपूर्ण लक्ष्य पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार'

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय सेना कराची सहित किसी भी महत्वपूर्ण लक्ष्य पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस ऑपरेशन से भारतीय सेना और नौसेना की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है और यह दर्शाता है कि भारत दुश्मन के ठिकानों पर सटीक एवं उच्च प्रभाव वाले ऑपरेशनों को अंजाम देने की पूरी क्षमता रखता है। यह बयान भारतीय सशस्त्र बलों की युद्ध तत्परता और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो किसी भी स्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दुश्मन का कोई भी लक्ष्य सफल नहीं हो सका- एयर मार्शल एके भारती

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड