BREAKING: पाकिस्तान ने लेह से सर क्रीक तक किए कई हमले, भारत की जवाबी कार्रवाई से बचने के लिए नागरिक विमानों को बनाया ढाल

पाकिस्तान ने भारत को झुकाने के लिए आम नागरिकों के जीवन को भी खतरे में डाला। MEA ने पाकिस्तान के कायरतापूर्ण इरादे का भंडाफोड़ कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
India Pakistan Attack.
भारत-पाकिस्तान में तनाव जारी। | Image: ANI/X/Screen Grab

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। 8 मई को पाकिस्तान ने भारत पर कई हमले किए। हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। हमले के खिलाफ भारत की कार्रवाई को लेकर  MEA ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी साझा की है। विदेश मंत्रालय ने बेगैरत पाकिस्तान के खतरना मंसूबों का राज भी खोला। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कैसे पाकिस्तान हमले के दौरान नागरिक और कमर्शियल प्लेन को बंद नहीं किया था।

MEA ने बताया कि Pakistan ने भारत के खिलाफ हमले के दौरान अपना नागरिक और कमर्शियल एयर स्पेस को बंद नहीं किया और उसे ढाल बनाकर प्रयोग किया। इस तरह पाक ने इस स्पेस से गुजरने वाले आम लोगों की जान को भी खतरे में डाला। पाक भारत की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसे कायराना हरकतें कर रहा था।

पाकिस्तान ने भारत में 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन हमला किया  

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "8-9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से पूरी पश्चिमी सेना पर भारतीय वायुक्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर वाले हथियारों से गोलीबारी भी की। अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिया किया गया। भारत ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया।"

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान द्वारा कल रात की गई ये भड़काऊ और आक्रामक कार्रवाइयां भारतीय शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर की गईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने आनुपातिक, पर्याप्त और जिम्मेदारी से जवाब दिया। पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों का पाकिस्तान द्वारा आधिकारिक और स्पष्ट रूप से हास्यास्पद खंडन उनके कपट का उदाहरण है।"

Advertisement

सांप्रदायिक विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहा पाक

विदेश सचिव ने कहा कि अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि भारतीय सशस्त्र बल अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए ननकाना साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो एक और सरासर झूठ है। पाकिस्तान सांप्रदायिक विवाद पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत, सैन्य ठिकानों और आम नागरिकों को निशाना बनाया; जवाबी कार्रवाई में PAK को भारी नुकसान

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड