बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident
Accident | Image: Representational

Himachal Pradesh: हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली के निवासी बृजेंद्र कुमार (67), अपनी पत्नी नीतिका (56), बेटे इरशान (23), बेटी ऋतिका (26) और दामाद शुभांक (27) के साथ कार से बागेश्वरधाम जा रहे थे लेकिन रास्ते में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चालक को संभवत: नींद आ जाने की वजह से कार एक डिवाइडर से जा टकरायी।

उसने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को राठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से बृजेंद्र को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि बाकी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

थाना प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि मृतक का शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों की हालत स्थिर है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन, घंटों से ठप सेवाएं; X पर यूजर्स के शिकायतों की बाढ़
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड