इटावा में घने कोहरे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

इटावा-आगरा रेल लाइन पर घने कोहरे के बीच पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
This development comes as a layer of dense fog was witnessed in most parts of the national capital.
कोहरे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत | Image: X

इटावा-आगरा रेल लाइन पर घने कोहरे के बीच पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान ग्राम सारंगपुरा निवासी राजकुमार यादव के रूप में  की गई है।

सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सारंगपुरा निवासी राजकुमार यादव (45) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि राजकुमार शनिवार रात घने कोहरे के बीच पटरी पार कर रहा था और वह एक ट्रेन की चपेट में आ गया। सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:Delhi Weather: बारिश से बदला दिल्ली का मौसम, ट्रेनों की रफ्तार पर असर

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड