अपडेटेड 12 January 2025 at 08:13 IST

Delhi Weather Update: बारिश से बदला दिल्ली का मौसम, बढ़ी जमा देने वाली ठंड; ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा असर

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने औऱ घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जिसका असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ रहा है।

Follow : Google News Icon  
Delhi rainfall
दिल्ली का मौसम | Image: PTI

Delhi Weather Update: शनिवार को दिल्ली में हुई बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी तक दिल्लीवासी कोहरे और शीतलहर की मार झेल रहे थे लेकिन अब बारिश होने के बाद दिल्लीवालों को मौसम का ट्रिपल अटैक झेलना पड़ रहा है। रविवार सुबह जहां ठंड में इजाफा हुआ वहीं, घने कोहरे की मोटी परत भी दिल्ली-एनसीआर में छाई रही।  कोहरा इतना घना है कि सामने से आ रहा व्यक्ति या वाहन भी मुश्किल से नजर आ रहा है। कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानी और भी बढ़ गई है।

दिल्ली में आज सुबह से ही कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई है, जिससे रेल सेवा पर असर पड़ा और 45 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई।

सफदरजंग में रात 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक दृश्यता केवल 50 मीटर थी, फिर बाद में यह 200 मीटर हो गई। सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक दृश्यता 200 मीटर बनी रही।

दिल्ली के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, नजफगढ़, द्वारका, अक्षरधाम, आयानगर और डेरामंडी सहित दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य है। दिन में आर्द्रता (नमी) 100 प्रतिशत रही। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि रविवार के लिए मौसम में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण ट्रेनों में देरी

दिल्ली में बारिश के साथ-साथ कोहरा भी परेशानी का कारण बन रहा है, जिससे कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। दिल्ली आने-जाने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि 8 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इनमें से 4 ट्रेनों का समय अब तक दो बार बदला जा चुका है। ऐसे में आप अगर ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपको ट्रेनों का हालिया समय देखकर ही बाहर निकलना चाहिए।

Advertisement
  • 12565 - बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - 3 घंटे 42 मिनट लेट।
  • 14005 - लिछवी एक्सप्रेस - 4 घंटे 24 मिनट लेट।
  • 15658 - ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस - 4 घंटे 15 मिनट लेट।
  • 12397 - महाबोधि एक्सप्रेस - 4 घंटे 25 मिनट लेट।
  • 12273 - हावड़ा दूरंतो - 1 घंटा 44 मिनट लेट।
  • 12555 - गोरखधाम एक्सप्रेस - 2 घंटे 50 मिनट लेट।
  • 14451 - श्रम शक्ति एक्सप्रेस - 3 घंटे 23 मिनट लेट।
  • 12275 - नई दिल्ली हमसफर - 3 घंटे 13 मिनट लेट।
  • 12309 - तेजस राजधानी - 1 घंटा 49 मिनट लेट।
  • 4270 - ऊंचाहार एक्सप्रेस - 7 घंटे लेट।
  • 12427 - रीवा आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस - 3 घंटे 40 मिनट लेट।
  • 12417 - प्रयागराज एक्सप्रेस - 1 घंटा 39 मिनट लेट।
  • 22181 - जबलपुर हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 2 घंटे 37 मिनट लेट।
  • 12447 - उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - 2 घंटे 42 मिनट लेट।
  • 12414 - JAT AII एक्सप्रेस - 10 घंटे लेट।

बहरहाल, दिल्लीवासी मौसम का ट्रिपल अटैक झेल रहे हैं। ऐसे में उन्हें घर से बाहर निकलते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही ट्रेन से सफर पर जाने वाले लोगों को अपनी ट्रेन का समय देखकर ही बाहर निकलना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, अभी और बरसेंगे बदरा! IMD का अलर्ट, UP-बिहार में भी बढ़ी ठंड

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 12 January 2025 at 08:13 IST