Weather Update: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, अभी और बरसेंगे बदरा! IMD का अलर्ट, UP-बिहार में भी बढ़ी ठंड

Today Weather Update 12th January 2025: उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने से ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update
मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के मौसम में शनिवार को बदलाव देखने को मिला। दिल्ली में बारिश होने से जहां लोगों की परेशानी बढ़ी वहीं तापमान में भी भारी गिरावट आई। जिस कारण ठंड में भारी इजाफा हुआ। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। जिससे पूरे उत्तर भारत में गला देने वाली ठंड पड़ रही है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई जिसके चलते यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में 12 जनवरी की सुबह-सुबह हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। उनका कहना है कि दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं बारिश होने के चलते दिल्ली में लोगों को घने कोहरे और शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है।

पहाड़ों में बर्फबारी-बारिश का अटैक

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में फिलहाल जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवा ने पहले ही मैदानी इलाकों का तापमान गिरा दिया है। ऐसे में अगर यहां बारिश होती है तो मैदानी इलाकों में भयंकर शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। इसलिए यहां रहने वाले लोगों को ठंड से बचने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उत्तर भारत में बारिश

शनिवार को दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक, कई जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिली। ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार को भी उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है, जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर और बारिश के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो तामिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा जावुर, तिरुवरूर, नागपट्टनम, माइलदुथुरई, पुडुकोट्टई, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप छत्तीसगढ़ और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: बढ़ने वाली हैं इन राशियों की मुश्किलें, इन्हें मिलेगी खुशखबरी; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड