BREAKING: हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, रोहतक में सूटकेस में मिली थी कांग्रेस कार्यकर्ता की लाश

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himani Narwal murder case
Himani Narwal murder case | Image: X/himani_narwal

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड से जुडे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 1 मार्च को रोहतक में हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर हिमानी नरवाल का शव मिला था।

हरियाणा पुलिस हिमानी नरवाल की हत्याकांड की गुत्थी झुलसाने की कोशिश में लगातार जुटी है। हत्याकांड के बाद से पूरे हरियाणा में छापेमारी चल रही थी। इस कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शक के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में भी लिया था।

हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अब इस आरोपी से इस थ्योरी को समझने में जुटी है कि कैसे हिमानी की उसके घर में ही हत्या की गई। फिर उसका शव सूटकेस में पैक कर फेंक दिया गया। यह सूटकेस भी हिमानी का ही था। हालांकि, पुलिस ने शक के आधार पर दिल्ली से 2 लोगों को भी हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि वह जल्द इस मामले को सुलझा लेगी।

आज रोहतक जाएगी SIT की टीम 

बता दें हरियाणा पुलिस ने हिमानी की हत्या के मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। आज, 3 मार्च को SIT की टीम रोहतक जाएगी और हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेगी। वहीं, पुलिस भी हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी के बाद आज इस केस जुड़ा कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।  

Advertisement

बस स्टैंड पर सूटकेस में मिली थी लाश

बता दें कि एक मार्च की शाम को हरियाणा में रोहतक के सांपला कस्बा के बस स्टैंड के पास नीले रंग का लावारिस सूटकेस रखा हुआ मिला था। कुछ राहगीरों ने सूटकेस को बस स्टैंड पर देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब सुटकेस को खोला था उसके अंदर कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की लाश थी। इस हत्याकांड की खबर आग की तरह पूरे हरियाणा में फैल गई।

भारत जोड़ो यात्रा से चर्चा मे आई थी हिमानी नरवाल 

बता दें कि हिमानी नरवाल कांग्रेस नेता राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में खासा सक्रिय थी। हिमानी ने इस यात्रा की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की थी, जिसमें वो राहुल सहित कई कांग्रेस नेताओं का साथ नजर आई थीं। रोहतक में भी दीपेंदर हुड्डा और भूपेंदर हुड्डा के चुनाव प्रचार में हिमानी खासा सक्रिय थी।  बेटी की हत्यारे की गिरफ्तार की मांग को लेकर हिमानी की मां ने पूर्व सीएम भूपेंदर हुड्डा से बीते दिनों मुलाकात भी की थी। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिलेंडर फटा, दीवार उड़ी और... दिल्ली हादसे का सामने आया खौफनाक VIDEO
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड