'ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है', महिला दिवस पर PM मोदी ने गांधी जी के कथन को कुछ यूं याद किया

लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी नवसारी जिले में लखपति दीदी योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लखपति दीदियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यहां नवसारी के इस कार्यक्रम में ही हम नारी शक्ति के सामर्थ्य को देख सकते हैं। इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली है।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नवसारी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं आप सभी से मिलता हूं, तो मेरा विश्वास मजबूत होता है कि एक विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा और नारी शक्ति इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी। हमारी सरकार महिलाओं के लिए काम करती है। हमने हजारों शौचालय बनवाए और महिलाओं को सम्मान दिया।

भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है-PM मोदी

लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में सबसे गर्व की बात यह है कि एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली हमारी राष्ट्रपति ने इस बिल पर मुहर लगाई। वह दिन दूर नहीं जब आप में से कोई सांसद या विधायक बनेगा। गांधी जी कहते थे कि देश की आत्मा ग्रामीण भारत में बसती है। आज मैं इसमें एक और पंक्ति जोड़ता हूं- ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है।

हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाना लक्ष्य-पीएम मोदी 

महिलासशक्तिकरण पर बात करते हुए पीएम मोदी  अपने भाषण में आगे कहा, आज समाज के स्तर पर, सरकार के स्तर पर बड़ी-बड़ी संस्थाओं में महिलाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा तरजीह दी गई है। राजनीति का मैदान हो, खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या फिर पुलिस, देश के हर सेक्टर में और हर आयाम में महिलाओं का परचम लहरा रहा है। हम सबको ये देखकर गर्व होता है कि आज दुनिया में सबसे बड़ी संख्या में महिला पायलट हमारे भारत में हैं।ॉ

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी बोले- मैं सबसे धनवान व्यक्ति; बताया अकाउंट में क्या-क्या है

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड