मदर्स डे पर CM योगी ने मां पर लुटाया प्यार, बताया ममता, त्याग और निस्वार्थ प्रेम की मूरत

CM योगी ने आज मदर्स डे के मौके पर अपनी मां पर प्यार लुटाया है। उन्होंने अपनी मां को ममता, त्याग और निस्वार्थ प्रेम की मूरत बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi with Mother
CM Yogi with Mother | Image: X

CM Yogi Message For Mother: भारत समेत कई देशों में आज मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी मां के नाम खास पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने मां के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर किया।    

सीएम योगी ने मां के पैर छूते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनकी मां बेटे से मिलकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। साथ ही उनके सिर पर हाथ फेरकर उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं। सीएम योगी ने अपनी को ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति बताया। इसके साथ ही उन्होंने देशभर की माताओं को मदर्ड डे की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

CM योगी ने सभी माताओं को दी बधाई

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति। समस्त माताओं को ‘मातृ दिवस’ की अनंत बधाई और शुभकामनाएं।'

'मां का आशीर्वाद जीवन की आलौकिक शक्ति'

उन्होंने आगे लिखा, 'मां का पवित्र वात्सल्य और आशीर्वाद जीवन की वह अलौकिक शक्ति है, जो हमारे भीतर श्रेष्ठ संस्कारों का सृजन कर हमें हर परिस्थिति में अजेय साहस और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करती है।'

Advertisement

सीएम रेखा ने भी मदर्स डे की दी शुभकामनाएं

इनके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी देशभर की माताओं को मदर्स डे पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'मां केवल एक संबंध नहीं, वह वात्सल्य, त्याग, संस्कार और अटूट स्नेह की वह शक्ति हैं जो जीवन को दिशा और संवेदना प्रदान करती हैं। समाज की नैतिक एवं मानवीय चेतना के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सर्वोपरि है।'

'मां का प्यार और समर्पण समाज की शक्ति'

उन्होंने आगे लिखा, 'मातृ दिवस के अवसर पर समस्त माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आपका स्नेह, धैर्य और समर्पण हमारी संस्कृति और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक कॉल, एक मुलाकात और 'पार्टी वाली शर्त'...17 साल पहले विजय ने राहुल गांधी को किस लिए कहा था NO, जानिए दोस्‍ती की दिलचस्प कहानी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड