अमानतुल्लाह खान को पुलिस ढूंढते रह गई, अदालती कवच ओढ़ अब 70 घंटे बाद सामने आए AAP विधायक; बोले- ऐसे कैसे गायब था मैं

Delhi News: राउज एवेन्यू कोर्ट से करीब 10 दिन की राहत मिलने पर अमानतुल्लाह खान ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने फरार होने की चर्चाओं को लेकर भी जवाब दिया है।

Follow : Google News Icon  
Okhla AAP MLA Amanatullah Khan
आप विधायक अमानतुल्लाह खान | Image: ANI

AAP MLA Amanatullah Khan: अमानतुल्लाह खान को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस राजधानी समेत दूसरे राज्यों में खाक छानती रही गई, लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दिल्ली पुलिस की भाग-दौड़ के बीच अमानतुल्लाह खान अब राउज एवेन्यू कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का ऑर्डर ले आए हैं। एक तरीके से 24 फरवरी तक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तारी से बचने का अदालती कवच मिल गया है। लिहाजा 70 घंटे के बाद आम आदमी पार्टी के ओखला विधायक बाहर निकलकर आए हैं।

दिल्ली पुलिस की तरफ से अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दो दिन पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप लगा कि अमानतुल्लाह खान समेत उनके समर्थकों ने पुलिस के काम में बाधा डाली और एक हत्या की कोशिश के आरोपी को भगाने में मदद की। इसी मामले में पुलिस अमानतुल्लाह खान को पकड़ नहीं पाई। फिलहाल राउज एवेन्यू कोर्ट से करीब 10 दिन की राहत मिलने पर अमानतुल्लाह खान ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने फरार होने की चर्चाओं को लेकर भी जवाब दिया है और कहा कि मैं विधायक हूं, ऐसे कैसे गायब था। मैं अभी अपने घर से निकला हूं और आपके सामने हूं।

फोन बंद आने को लेकर अमानतुल्लाह खान ने जवाब दिया

फोन बंद आने को लेकर भी अमानतुल्लाह खान ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा फोन चोरी हो गया है। जो ये बोल रहे हैं कि बंद है, इनके पास मैंने रजिस्टर भी करवा रखा है। अमानतुल्लाह खान ने शाम को पुलिस जांच में शामिल होने की बात कही है। साथ ही AAP विधायक ने कहा कि वो अपने स्कूटर से ही जांच में शामिल होने के लिए जाएंगे।

ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान कहते हैं- 'ये बोल रहे हैं कि तलाश कर रहे हैं गिरफ़्तारी के लिए। जब जांच का नोटिस दे रहे हैं, तब कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं। ये सभी जानते हैं कि पुलिस मेरे साथ क्या करती है। ये सब कहानियां हैं। मुझे नोटिस मिला हुआ है और वो कैसे मुझे गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ़ रहे हैं? इस कहानी से बड़ा और क्या हो सकता है?' आप विधायक ने कहा कि सब कोर्ट में है और मैं सब बातें कोर्ट में बताऊंगा।

Advertisement

कोर्ट ने लगाई अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर रोक

ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई थी। अदालत ने विधायक को 24 फरवरी तक गिरफ्तारी से संरक्षण दिया है। हालांकि अमानतुल्लाह खान को पुलिस जांच में शामिल होना होगा। गुरुवार शाम 5 बजे जामिया नगर थाने अमानतुल्लाह से पूछताछ होनी है। जामिया नगर थाने में सीसीटीवी के सामने पुलिस अमानतुल्लाह से पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें: सेना-रेलवे के बाद सबसे ज्‍यादा संपत्ति...वक्‍फ बोर्ड के पास कितनी जमीन?

Advertisement
Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड