सेना-रेलवे के बाद सबसे ज्‍यादा संपत्ति, 15 साल में डबल प्रॉपर्टी...जानिए वक्‍फ बोर्ड के पास कितनी है जमीन, यूपी सबसे अमीर

'वक्फ' अरबी भाषा के 'वकुफा' शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है ठहरना। वक्फ का मतलब, दरअसल उन संपत्तियों से है जो इस्लामी कानून के तहत विशेष रूप से धार्मिक या धर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
how much land, property, power waqf board owns
जानिए वक्‍फ बोर्ड के पास कितनी है जमीन, यूपी सबसे अमीर | Image: PTI

Waqf Board case: राज्यसभा में बृहस्पतिवार को वक्फ संशोधन विधेयक संबंधी संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट पेश की गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेधा विश्राम कुलकर्णी ने समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की। रिपोर्ट पेश होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दल सहित कुछ अन्य दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया।

हंगामा कर रहे सदस्य आसन के निकट आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह राष्ट्रपति का एक संदेश सदन में पेश करना चाहते हैं। उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और सदन में व्यवस्था बनाने की अपील की। तो आइए आपको बताते हैं कि वक्‍फ बोर्ड के पास कितनी संपत्ति है, लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि वक्‍फ बोर्ड है क्या?

वक्फ बोर्ड के बारे में जान लीजिए

'वक्फ' अरबी भाषा के 'वकुफा' शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है ठहरना। वक्फ का मतलब, दरअसल उन संपत्तियों से है जो इस्लामी कानून के तहत विशेष रूप से धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए समर्पित हैं। इस्लाम में ये एक तरह का धर्मार्थ बंदोबस्त है। वक्फ उस जायदाद को कहते हैं, जो इस्लाम को मानने वाले दान करते हैं। ये चल-अचल दोनों तरह की हो सकती है। ये दौलत वक्फ बोर्ड के तहत आती है। जैसे ही संबंधित संपत्ति का स्वामित्व बदलता है तो यह माना जाता है कि यह संपत्ति मालिक से अल्लाह को हस्तांतरित हो गई है। इसके साथ ही यह अपरिवर्तनीय हो जाता है।

Advertisement

वक्‍फ बोर्ड के पास कितनी प्रॉपर्टी

मूल रूप से, वक्फ के पास पूरे भारत में लगभग 52,000 संपत्तियां थीं।  2009 तक, 4 लाख एकड़ में फैली 300,000 पंजीकृत वक्फ संपत्तियां थीं। पिछले 15 साल में यह दोगुनी हो गई हैं। वर्तमान में वक्फ बोर्डों के पास करीब 9 लाख 40 हजार एकड़ में फैली करीब 8 लाख 72 हजार 321 अचल संपत्तियां हैं। चल संपत्ति 16,713 हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 1.2 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये संपत्तियां विभिन्न राज्य वक्फ बोर्डों द्वारा प्रबंधित और नियंत्रित की जाती हैं और इनका विवरण वक्फ एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया (WAMSI) पोर्टल पर दर्ज किया गया है।

Advertisement

सेना और रेलवे के बाद सबसे ज्‍यादा जमीन वक्‍फ के पास

सेना और रेलवे के बाद वक्‍फ बोर्ड के पास सबसे अधिक जमीन है। यूपी में सबसे ज्यादा वक्फ संपत्ति है। यूपी में सुन्नी बोर्ड के पास कुल 2 लाख 10 हजार 239 संपत्तियां हैं, जबकि शिया बोर्ड के पास 15 हजार 386 संपत्तियां हैं। हर साल हजारों व्यक्तियों द्वारा बोर्ड को वक्फ के रूप में संपत्ति की जाती है, जिससे इसकी दौलत में इजाफा होता रहता है।

इसे भी पढ़ें- विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ नया आयकर बिल, जानिए क्या होगा बदलाव

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड