Style Tips: ऑफिस में दिखें क्लासी, कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश, ये कलर कॉम्बिनेशन हैं सबसे बेस्ट

ऑफिस में क्लासी और प्रोफेशनल दिखना है तो अपनाएं ये 5 बेहतरीन कलर कॉम्बिनेशन और बनें सबकी स्टाइल इंस्पिरेशन, आपका लुक और भी बेहतर बना जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Office outfit color combinations
बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन | Image: Freepik

Office Outfit Color Combinations: आज हम आपको ऐसे 5 परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप ऑफिस में सबसे ज्यादा स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आ सकती हैं।

1. ब्लैक और ग्रे वाला फॉर्मल लुक का किंग

ब्लैक और ग्रे का कॉम्बिनेशन क्लासिक और टाइमलेस माना जाता है। यह आपको स्लिम और स्मार्ट दिखाने में मदद करता है। प्रेजेंटेशन या क्लाइंट मीटिंग के लिए यह एकदम परफेक्ट चॉइस है। वहीं, ग्रे ट्राउजर और ब्लैक शर्ट या टॉप मिनिमल लेकिन इंपैक्टफुल बताया जाता है।

Page 2 | Black Formal Wear Vectors - Download Free High-Quality Vectors  from Freepik | Freepik
PC : Freepik

2. नेवी ब्लू और व्हाइट का एलिगेंट और प्रोफेशनल लुक

नेवी ब्लू और व्हाइट का कॉम्बिनेशन ऑफिस के लिए सबसे खास है। यह कलर कॉम्बिनेशन कॉन्फिडेंस बढ़ाता है और परिपक्वता दर्शाता है। व्हाइट शर्ट के साथ नेवी ब्लू स्कर्ट या पैंट पहनें। साथ ही फ्रेश और क्लीन लुक के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

Page 2 | Business Attire Professional Attire Male Images - Free Download on  Freepik
PC : Freepik

3. ओलिव ग्रीन और खाकी की स्मार्ट और ट्रेंडी चॉइस 

ओलिव ग्रीन और खाकी आज के ट्रेंड में सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। यह कॉम्बिनेशन एथनिक और वेस्टर्न दोनों में अच्छा लगता है। साथ ही कर्टी या ट्राउजर के साथ यह रंग मैच आपको स्मार्ट और ग्राउंडेड लुक देता है। ऑफिस कैजुअल डे के लिए परफेक्ट है।

Advertisement
Khaki-That
PC : Freepik

4. व्हाइट और गोल्ड का ग्लैमरस लुक

अगर आप अपने ऑफिस लुक में थोड़ी ग्लैम जोड़ना चाहती हैं तो यह कॉम्बिनेशन बेस्ट है। व्हाइट टॉप के साथ गोल्डन स्कार्फ या बेल्ट एक एलिगेंट टच देता है। खास अवसरों जैसे ऑफिस पार्टी या फ्राइडे ड्रेस अप के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।

Outfit Images - Free Download on Freepik
PC : Freepik

5. ब्लैक और पिंक कंट्रास्ट में क्लासी लुक 

ब्लैक और पिंक एक ऐसा कॉम्बीनेशन है जो फॉर्मल लुक को भी फ्रेशनेस देता है। लाइट पिंक शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर या ब्लेजर एक बेहतरीन ऑफिस लुक देता है। यह कलर कॉम्बो युवा प्रोफेशनल्स के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। 

Advertisement
Page 6 | Short Black Skirt Photos - Download Free High-Quality Pictures |  Freepik
PC : Freepik

फैशन में सादगी और सटीकता का मेल जरूरी 

आपको महंगे ब्रांड्स की जरूरत नहीं है, सही रंगों की समझ और संयोजन से भी आप भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वर्कवियर में मिनिमलिज्म और प्रोफेशनलिज्म दोनों जरूरी होते हैं। कलर कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना आपको स्टाइलिश भी बनाता है और आत्मविश्वासी भी बनाता है।

यह भी पढ़ों : आदित्य-सारा की 'मेट्रो इन दिनों' की कैसी रही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड