Metro In Dino

Metro in Dino: आदित्य-सारा की 'मेट्रो इन दिनों' की कैसी रही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत? ओपनिंग डे पर मचाया धमाल या हुई फेल?

Metro in Dino Box Office Collection: कई बड़े सितारों से सजी अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने 4 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। आदित् -सारा की फिल्म को कैसी मिली बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत? आइए जानते हैं फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म आखिरकार 4 जुलाई को रिलीज हुई, जिसे लोगों के मिक्स रिव्यू मिलते नजर आए। 
 

Image: X
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। आदित्य-सारा के अलावा मूवी का हिस्सा नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार भी हैं।  

Image: X
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'मेट्रो इन दिनों' साल 2007 में इरफान खान- कोंकणा सेन शर्मा की 'लाइफ इन अ... मेट्रो' का सीक्वल है। हालांकि इस मल्टीस्टारर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत रही। 

Image: Sara Ali Khan/Instagram
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जी हां, 'मेट्रो इन दिनों' का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाई। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ का कारोबार ही कर पाई है। 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'मेट्रो इन दिनों' का बजट 100 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। ऐसे में पहले दिन फिल्म का कलेक्शन औसत से भी कम है। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 

Image: X
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'मेट्रो इन दिनों' ऐसे समय में रिलीज हुई जब कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई है। पिछले हफ्ते काजोल की 'मां' रिलीज हुई थी, जो ठीक-ठाक परफॉर्म करती नजर आई। 

Image: X
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'मां' ने अपने पहले हफ्ते 26.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं दूसरे शुक्रवार यानी आंकड़े दिन काजोल की यह फिल्म 1 करोड़ की कमाई कर पाई। ऐसे में फिल्म ने अबतक 27.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 
 

Image: Instagram
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दूसरी ओर 20 जून को रिलीज हुई आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने 2 हफ्तों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ के आसपास का कारोबार कर डाला। 
 

Image: X
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'सितारे जमीन पर' अब भी अच्छी खासी कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार (4 जुलाई) को 2.38 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 137.79 करोड़ पर पहुंच गई है। 
 

Image: Instagram
Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड