Odisha: बोर्ड परीक्षा से पहले हाईस्कूल के छात्र की मौत

ओडिशा के बालासोर जिले में तीन दिन पहले सामुदायिक भोज में खाना खाने के बाद बीमार पड़े 10वीं कक्षा के एक छात्र की शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा से कुछ घंटे पहले मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Woman commits suicide in Mumbai, blames boyfriend in video recording
Odisha: बोर्ड परीक्षा से पहले हाईस्कूल के छात्र की मौत | Image: X

ओडिशा के बालासोर जिले में तीन दिन पहले सामुदायिक भोज में खाना खाने के बाद बीमार पड़े 10वीं कक्षा के एक छात्र की शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा से कुछ घंटे पहले मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बहनागा प्रखंड के बारीपदा ग्राम निवासी चंद्रशेखर माझी (15) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार..

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सामुदायिक भोज के बाद चंद्रशेखर बीमार पड़ गया, लेकिन दवा लेने के बाद वह ठीक हो गया था। पुलिस ने बताया, ‘‘अपने गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर कल्याणी नुआपुर हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षा के लिए जाने की तैयारी करते समय वह अचानक गिर पड़ा और उसे सोरो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

ये भी पढ़ें - दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, मिलेगा फ्री सिलेंडर; जल्द हो सकता है ऐलान

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड