ओडिशा सरकार 50 आदिवासी छात्रों को प्रारंभिक पायलट प्रशिक्षण प्रदान करेगी

Odisha News: ओडिशा सरकार 50 आदिवासी विद्यार्थियों को प्रारंभिक पायलट प्रशिक्षण प्रदान करेगी ताकि उन्हें व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए तैयार किया जा सके।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Odisha CM Mohan Charan Majhi
ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी | Image: Facebook

Odisha News: ओडिशा सरकार 50 आदिवासी विद्यार्थियों को प्रारंभिक पायलट प्रशिक्षण प्रदान करेगी ताकि उन्हें व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए तैयार किया जा सके। इसमें ज्यादातर महिलाएं ही होंगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ओडिशा सरकार के वाणिज्य एवं परिवहन विभाग ने प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक पेशेवर एजेंसी को नियुक्त करने के वास्ते हाल में एक निविदा जारी की है।

निविदा दस्तावेज के अनुसार, सरकार चयनित निजी एजेंसी के माध्यम से कम से कम 300 आदिवासी विद्यार्थियों की पहचान करेगी और उचित जांच के माध्यम से इनमें से 50 को प्रारंभिक प्रशिक्षण देने के लिए चुना जाएगा। अधिकारी ने बताया कि चयनित 50 विद्यार्थियों में अधिकतर महिलाएं होंगी और उन्हें आठ सप्ताह तक भुवनेश्वर में कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग का उद्देश्य अभ्यर्थियों को कैडेट पायलट मूल्यांकन उत्तीर्ण करने के लिए तैयार करना है तथा उन्हें नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा निर्धारित बुनियादी पाठ्यक्रम के लिए तैयार करना और उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का अवलोकन कराना है।

प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, 50 विद्यार्थी एयर इंडिया और इंडिगो जैसी निजी एयरलाइनों द्वारा आयोजित परीक्षा में शिरकत करेंगे। अधिकारी ने कहा कि वे फिर से अपने स्वयं के परीक्षण के माध्यम से शीर्ष 10 विद्यार्थियों की अंतिम सूची तैयार करेंगे और उन्हें पेशेवर पायलट बनाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार कृषि के लिए जून तक 2.85 लाख और किसानों को बिजली कनेक्शन देगी

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड