North India Fog: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम जारी, ट्रेन और प्लाइटें लेट; जानें इस हफ्ते कितना रहेगा तापमान

उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है, इसी के चलते आज कई ट्रेन और उड़ानें रद्द हो रही है या फिर देरी से चल रही है। IMD ने मौसम को लेकर क्या कुछ अलर्ट जारी किया, पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dense fog disrupts flights, trains across North India including Delhi
दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर | Image: ANI

North India Fog: उत्तर भारत इन दिनों घने कोहरे, कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के साथ-साथ बिहार और ओडिशा तक कोहरे का असर देखा जा रहा है। कई जगहों पर विबिजिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। इसी बीच खबर मिली है कि कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द हो गई हैं। जबकि 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शनिवार (3 जनवरी) को भी 72 उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यह स्थिति बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं पहाड़ों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी दर्ज की जा रही है। IMD का कहना है कि इस बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। ठंड चाहे कितनी भी बढ़ रही हो लेकिन पर्यटकों में उत्साह बना हुआ है। सर्दियों की छुट्टियों में लोग घूमने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। लेकिन सड़कें बंद होने से परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।

कितना रहेगा दिल्ली का तापमान? 

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का असर देखा जा रहा है। ठंडी हवाओं के चलते लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। शनिवार (3 जनवरी) को राजधानी में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। आज भी न्यूनतम तापमान रात होते-होते 10 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई जा रही है। 

उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड

IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड से हालात और बिगड़ सकते हैं। फिलहाल 7 जनवरी तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है इसके साथ ही। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। आज रविवार के दिन दिल्ली में घना कोहरा छाये रहने का ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

Advertisement

लोगों को घर में रहने की सलाह

IMD का कहना है कि उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और तीव्र हो रही है। मौसम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रहा है। लोगों को घरों में रहने, गर्म कपड़े पहनने और यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है। IMD के अपडेट के मुताबिक, अगले हफ्ते तक स्थिति में बदलाव की संभावना कम है। मतलब ठंड का सितम ऐसे ही जारी रहने वाला है। 

यह भी पढ़ें: आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, बाइक ने मारी टक्कर

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड