North India Cold Wave: ठंडी हवा से ठंड का टॉर्चर शुरू, टूटा रिकॉर्ड,आपके यहां का क्या न्यूनतम तापमान

बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, झारखंड, MP, छत्तीसगढ़ और पहाड़ी राज्यों में ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather forecast
आपके यहां का न्यूनतम तापमान | Image: Unsplash/ X/ IMD

Cold Wave In North India: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, झारखंड, MP, छत्तीसगढ़ और पहाड़ी राज्यों में ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है। पारा लगातार गिर रहा है और शीतलहर (Cold Wave) के चलते ठंड अपना रूप दिखा रही है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में आने वाले दिनों में ऐसे ही ठंडी हवा चलने और घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर इन राज्यों पर खास तौर पर देखने को मिल रहा है।

IMD की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले 4 दिनों में उत्तर भारत, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान और कम होने वाला है। वहीं धीरे-धीरे 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 16 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी, इसलिए घर से गर्म कपड़े पहनकर निकलने की सलाह दी जा रही है। उत्तर भारत में ठंड इस साल नए रिकॉर्ड बनाने जा रही है, शीतलहर के चलते कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। जानें आपके यहां का न्यूनतम तापमान क्या है?

उत्तर भारत में आपके यहां का न्यूनतम तापमान :

  • दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जिससे ठंड का असर बढ़ गया।
  • उत्तर प्रदेश: वाराणसी में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो 10 साल में दूसरी बार 9 डिग्री से नीचे गया।
  • हरियाणा: राज्य का न्यूनतम तापमान 9.27 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • राजस्थान: माउंट आबू में तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि सीकर, झुंझुनूं, और चूरू में कड़ाके की ठंड का असर जारी है।
  • पंजाब: शीतलहर के चलते राज्य का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • मध्य प्रदेश: सर्द हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। पचमढ़ी का तापमान 3.4 डिग्री और भोपाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • बिहार: रोहतास जिले के डहरी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र बना।
  • झारखंड: राज्य का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
  • छत्तीसगढ़: न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • हिमाचल प्रदेश: मैदानी क्षेत्रों में तापमान 0 तक पहुंच गया, जबकि पहाड़ी और जनजातीय इलाकों में तापमान माइनस में बना हुआ है।
  • उत्तराखंड: देहरादून में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग का तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, वहीं शीतलहर का प्रकोप जारी है। 

उत्तर भारत में सर्द हवाओं और शीतलहर के चलते ठंड और बढ़ने की संभावना है, इसलिए गर्म कपड़ों और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

यह भी पढे़ं : UP: 8 साल की मासूम बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, स्‍कूल में खेलते-खलते... 

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड