अपडेटेड 9 August 2024 at 23:35 IST

नोएडा: व्हाट्सएप मैसेज से एंट्री और फिर फुल मस्ती, छात्रों की रेव पार्टी में पुलिस का छापा

दिल्ली से सटे नोएडा की सुपर नोवा सोसाइटी में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने ये छापेमारी सोसाइटी में रहने वाले लोगो की शिकायत के बाद की है।

Follow : Google News Icon  
 Noida: Police raid on rave party in Super Nova Society
नोएडा: सुपर नोवा सोसाइटी में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा | Image: Republic

Noida Rave Party: दिल्ली से सटे नोएडा की सुपर नोवा सोसाइटी में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने ये छापेमारी सोसाइटी में रहने वाले लोगो की शिकायत के बाद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां ज्यादातर युवा बच्चे ही मिले।

पुलिस के मुताबिक, व्हाट्स ऐप पर मैसेज के जरिए पार्टी के लिए बच्चों के इनवाइट किया गया था। सिंगल एंट्री 500 रुपए और कपल के लिए 800 रुपए चार्ज लिए गए हैं। पुलिस के हाथ वो मैसेज भी लगा है जिसके जरिए इन लड़के-लड़कियों को पार्टी के लिए बुलाया गया है।

मौके शराब की बोलतें और हुक्का भी बरामद

नोएडा की सुपर नोवा सोसाइटी में पुलिस ने पहुंचने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। लड़के-लड़कियां इधर-उधर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मौके शराब की बोलतें और हुक्का भी बरामद हुए हैं।

लड़के-लड़कियों से पूछताछ जारी

Advertisement

मामले पर पुलिस का कहना है कि रिहायसी सोसाइटी का कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। 500 और 800 रुपए में लोगों को रेव पार्टी के लिए मैसेज भेज कर बुलाया गया है। पार्टी में शामिल लड़के-लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'वर्कआउट करते वक्त गिर जाती हूं...' Hina Khan ने बयां किया कैंसर का दर्द
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 23:35 IST