अपडेटेड 25 August 2025 at 09:51 IST

Nikki Murder: ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में सास के बाद जेठ रोहित भाटी भी गिरफ्तार, पति विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। निक्की का जेठ रोहित भाटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इससे पहले पति विपिन और सास दयावती पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

Follow : Google News Icon  
Greater Noida Nikki Murder Case
Greater Noida Nikki Murder Case | Image: Republic

Greater Noida Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। मामले में पुलिस ने निक्की के पति और मुख्य आरोपी विपिन भाटी और सास दयावती के बाद अब जेठ रोहित भाटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले विपिन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। मामले में NCW ने संज्ञान लेते हुए UP के डीजीपी को एक पत्र लिखा और 3 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। 

ग्रेटर नोएडा में 28 साल की निक्की नाम की महिला की जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। निक्की की बहन कंचन का आरोप है कि मृतका के पति विपिन और ससुरालवालों ने मिलकर दहेज के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों की शादी एक ही घर में हुई थी। 

घटना वाले रात से ही फरार था रोहित भाटी 

रोहित भाटी निक्की का जेठ और उसकी बड़ी बहन कंचन का पति है। वो घटना वाली रात से ही फरार चल रहा था। रोहित की गिरफ्तारी सिरसा टोल के पास से हुई। पुलिस  ने बताया कि मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना की मदद से उसे अरेस्ट कर लिया गया। 

एनकाउंटर में विपिन के पैर में लगी गोली

इससे पहले रविवार, 24 अगस्त को मामले में निक्की के पति विपिन की गिरफ्तारी हुई थी। आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई। पुलिस कस्टडी से विपिन ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। गिरफ्तारी के बाद विपिन को बीते दिन ही कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी फिलहाल नोएडा की लुक्सर जेल में बंद है। निक्की हत्याकांड मामले में रविवार को ही सास दयावती की गिरफ्तारी हुई थी। 

Advertisement

NCW ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

इस बीच मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लिया है। NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यूपी डीजीपी को पत्र लिखकर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार और सभी गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है। NCW अध्यक्ष ने मामले में 3 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। 

यह भी पढ़ें: दहेज के कितने दानव? ग्वालियर में भी निक्की हत्याकांड जैसा केस, दहेज के लिए लोहे की रॉड से जलाया, कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 August 2025 at 09:19 IST