दहेज के कितने दानव? ग्वालियर में भी निक्की हत्याकांड जैसा केस, दहेज के लिए लोहे की रॉड से जलाया, कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर

Mp News : ग्रेटर नोएडा और ग्वालियर की ये घटना समाज में दहेज प्रथा की गहरी जड़ों को उजागर करती है। दहेज के लालच में नवविवाहिताओं के साथ होने वाली हिंसा और प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
A case similar to Nikki murder case took place in Gwalior poison was given in cold drink
दहेज के कितने दानव? | Image: Republic

Gwalior News: ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड के बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 साल की एक नवविवाहिता सोनाली शर्मा को उनके ससुराल वालों ने कथित तौर पर जहर देकर जान से मारने की कोशिश की है। इस घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज के लिए दिल्ली के गंगा राम अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है।

आरोप है कि दहेज के लिए 19 जुलाई, 2025 को पीड़ित के ससुराल पक्ष ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया, तभी से उसकी तबियत बिगड़ गई। ग्वालियर की सोनाली शर्मा की शादी 14 फरवरी, 2024 को आदित्य शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी।

14.5 लाख का दहेज भी पड़ा कम

शादी के दौरान सोनाली के पिता सतीश शर्मा ने 14 लाख 50 हजार नकद सहित अन्य सामान दहेज में दिए थे। सतीश शर्मा के अनुसार, ससुरालियों ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की, जब मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने सोनाली के साथ क्रूरता शुरू कर दी। जिन सपनों के साथ सोनाली शर्मा ने सुहागन का चोला पहना था, वो सारे सपने दहेज की आग में जलकर राख हो गए। ससुराल की क्रूरता ने उसे ICU के बिस्तर पर लिटा दिया।

लोहे की रॉड से जलाया, कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर

पीड़ित सतीश शर्मा ने बताया कि ससुराल वालों ने सोनाली को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने गर्म लोहे की रॉड से सोनाली के हाथ जला दिए। जब उसने हिम्मत दिखाकर विरोध किया, तो कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर उसकी जिंदगी छीनने की कोशिश की। पीड़ित को जहर देने के बाद छत पर रखा और दरवाजा भी बंद कर दिया। जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सोनाली को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में रेफर किया गया।

Advertisement

19 जुलाई, 2025 से सोनाली दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। परिजनों की शिकायत पर महाराजपुरा थाने में FIR दर्ज हुई है। वहीं ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर किया है, लेकिन क्या मध्य प्रदेश पुलिस सोनाली को इंसाफ दिला पाएगी? एक बेटी की सांसें टूट रही हैं, और सवाल वही कि आखिर कब रुकेगा ये दहेज का दानव?

ये भी पढ़ें: DRDO ने बना दिया बाहुबली एयर डिफेंस, हवाई हमले से लेकर ड्रोन अटैक तक करेगा भारत की रक्षा, जानें इसकी ताकत

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड