DRDO ने बना दिया बाहुबली एयर डिफेंस, हवाई हमले से लेकर ड्रोन अटैक तक करेगा भारत की रक्षा, जानें इसकी ताकत

IADWS missile system: IADWS में एक उच्च शक्ति लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW) भी शामिल है। यह दुश्मन को जवाब देने के लिए लेजर जैसी ऊर्जा से देश को सुरक्षित करता है। ये हथियार ड्रोन और मिसाइल जैसे खतरों से बचाव के लिए प्रभावी और सटीक तरीका पेश कर सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रणालियां प्रकाश की गति से तेजी से हमला करने में सक्षम हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IADWS missile system
IADWS missile system | Image: DRDO/X

DRDO IADWS Test: देश के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इसने पहली बार स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम का सफल टेस्ट किया है, जो युद्ध के दौरान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और हवा में तबाही मचा सकता है। जी हां, DRDO ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण 23 अगस्त, 2025 को लगभग 12:30 बजे ओडिशा के समुद्री तट पर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार,  Integrated Air Defence Weapon System एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है, जिसमें सभी स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया वाली सतह से हवा में मार करने में सक्षम मिसाइलें (QRSAM), उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइलें और एक उच्च शक्ति सहित लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW) शामिल हैं।


Integrated Air Defence Weapon System क्या है?

  1. मिली जानकारी के अनुसार, Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) एक बहुस्तरीय डिफेंस सिस्टम है। यह एयर डिफेंस सिस्टम देश के दुश्मनों के हमले खासकर हवाई हमले से देश की रक्षा करने में समर्थ है।
  2. IADWS दुश्मन के कम उड़ान वाले ड्रोन से लेकर तेज गति वाले फाइटर जेटों और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने में सक्षम है।
  3. IADWS में QRSAM मिसाइल को भी जोड़ा गया है। यह क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल है, जो सतह से हवा में दुश्मन के हथियार को खत्म कर देगी। इसकी मारक क्षमता 30 किमी. तक है। 
  4. IADWS में उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइलें भी शामिल हैं। यह दुश्मन के आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम हैं। इसे कम दूरी पर कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए बनाया गया है।
  5. IADWS में एक उच्च शक्ति लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW) भी शामिल है। यह दुश्मन को जवाब देने के लिए लेजर जैसी ऊर्जा से देश को सुरक्षित करता है। ये हथियार ड्रोन और मिसाइल जैसे खतरों से बचाव के लिए प्रभावी और सटीक तरीका पेश कर सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रणालियां प्रकाश की गति से तेजी से हमला करने में सक्षम हैं। 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की इस सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्विट करके लिखा,  डीआरडीओ ने 23 अगस्त 2025 को लगभग 12:30 बजे ओडिशा के तट से एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया। 
IADWS एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है जिसमें सभी स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (QRSAM), उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइलें और एक उच्च शक्ति वाली लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW) शामिल हैं।

उन्होंने आगे लिखा, "मैं IADWS के सफल विकास के लिए DRDO, भारतीय सशस्त्र बलों और उद्योग जगत को बधाई देता हूं। इस अनूठे उड़ान परीक्षण ने हमारे देश की बहुस्तरीय वायु-रक्षा क्षमता को स्थापित किया है और यह दुश्मन के हवाई खतरों के विरुद्ध महत्वपूर्ण सुविधाओं की क्षेत्रीय रक्षा को मजबूत करेगा।"

Advertisement

ये भी पढ़ें - वाजपेयी जी के समय सैंक्शन से कैसे उबरा था भारत? टैरिफ वॉर के बीच सुधांशु त्रिवेदी ने विस्तार से बताया भारत चुनौती से डरता नहीं निपटता है

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड