Advertisement

Updated March 28th, 2024 at 21:27 IST

नोएडा में बाइक पर लड़कियों ने किया था होली वाला अश्लील डांस, अब पुलिस का एक्शन, 3 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में 2 युवतियों समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। होली के दिन लड़कियां स्कूटी पर भौंडे तरीके से बैठ गुलाल लगा रही थीं।

Reported by: Kiran Rai
Two Girls Play Holi on moving scooty
Two Girls Play Holi on moving scooty | Image:Social Media
Advertisement

Noida Girls Viral Video: वायरल वीडियो का नोएडा पुलिस ने  संज्ञान लिया। इसे रील बनाने के नाम पर सड़क पर फैलाई जा रही अश्लीलता माना और लड़कियों संग लापरवाही से स्कूटी चलाने की धारा में युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले वाहन का चालान भी काटा गया था।

26 मार्च को वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ।वायरल वीडियो में दो लड़कियां एक दूसरे की ओर चेहरा कर बेतरतीब तरीके स्कूटी पर होली खेल रही है और अश्लील हरकत करती नजर आ रही है।  इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।  

Advertisement

स्कूटी पर खेली अश्लील होली

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक स्कूटी में तीन लोग सवार हैं जिसमें दो लड़कियां पीछे बैठी हैं और एक लड़का स्कूटी चला रहा है। पीछे बैठी दोनों लड़कियां स्कूटी पर ही होली खेल रही है, ब्रैकग्राउंड में गाना चल रहा है अंग लगा दे रे ..मोहे रंग लगा दे रे..., दोनों एक दूसरे को अश्लील तरीके से रंग लगा रही हैं। इस दौरान तीनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

Advertisement

यूजर्स बोले- रील्स का भूत उतारे पुलिस

वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर्स ने लिखा, होली के नाम  पर अश्लीलता फैलाने वाली सुशील कन्याएं, दिल्ली मेट्रो का असर ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गया। इसको नीचता की हद बोलेंगे या रील्स का भूत। एक अन्य यूजर्स ने स्कूटी का नंबर डालते हुए लिखा, गाड़ी नंबर - (UP16C - X0866) बिना हेलमेट, ड्राइविंग ट्रिपिंलिंग और स्टंट किया जा रहा है आपसे अनुरोध है इन लोगो पर कार्रवाई करें। यूजर्स ने नोए़डा पुलिस को टैग किया था।

Advertisement

होली से पहले ही दिल्ली मेट्रो की एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। उसमें भी दो लड़कियां नीचे बैठकर अश्लील अंदाज में एक दूसरे पर रंग मल रही थीं। उनके बैकग्राउंड में भी गोलियों की रासलीला फिल्म का यही गाना- अंग लगा दें बज रहा था।

पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नोएडा पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। स्कूटी पर स्टंट करने और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने 33 हजार रुपये का चालान काटा। नोएडा पुलिस ने सोशल साइट X पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें- Delhi Metro का वीडियो फिर वायरल, 'अंग लगा दे रे...' गाने पर 2 लड़कियों का होली वाला अश्लील डांस

Advertisement

Published March 28th, 2024 at 21:27 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo