'कोई भी शिव भक्त इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता' राहुल गांधी के हिंदू विरोधी बयान पर भड़के चिराग पासवान

राहुल गांधी के हिंदुओं विरोधी बयान और भगवान शिव की तस्वीर दिखाने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि कोई भी शिव भक्त इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
chirag paswan
चिराग पासवान | Image: pti

Chirag Paswan on Rahul Gandhi Speech: संसद में राहुल गांधी के संबोधन और भगवान शिव की तस्वीर दिखाने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि कोई भी शिव भक्त इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार कड़ा विरोध किया जा रहा है।

शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद संसद में सोमवार की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, सदन की शुरुआत होते ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। वहीं राहुल के बयान पर सदन में खूब शोर-शराबा हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीच में उठकर कहा कि हिंदुओं को हिंसक कहना गलत है।

लोगों की भावना के साथ खिलवाड़- चिराग पासवान

राहुल गांधी के संबोधन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'कोई भी शिव भक्त इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। आप लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। विपक्ष के नेता के तौर पर अगर आपको बात रखनी है तो आप तथ्यों के साथ कीजिए। आपने सिर्फ सदन को भ्रमित करने का काम किया। सिर्फ गलत बयानबाजी करके सदन को भ्रमित किया। मैं गृह मंत्री और स्पीकर का धन्यवाद करूंगा जिन्होंने उनको सत्यापन के लिए बाध्य किया।'

राहुल गांधी अपने बयान पर माफी मांगे- अमित शाह

राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंसा की भावना को किसी धर्म के साथ जोड़ना गलत है, मैं मानता हूं इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। मैं एक गुजारिश करना चाहता हूं। अभय मुद्रा पर एक बार विद्वानों का मत ले लें। अभय मुद्रा की बात करने का इन्हें को अधिकार नहीं है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : क्रिमिनल लॉ पर डिंपल यादव बोलीं- ये देशवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

राहुल ने दिखाई शिव भगवान की फोटो, स्पीकर ने टोका

राहुल गांधी ने सदन में शिव भगवान की फोटो दिखाई। जिस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नियम याद दिलाते हुए उन्हें रोक दिया। जिस पर स्पीकर ने कहा कि सदन में कोई भी चित्र दिखाना गलत है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने दिखाई भगवान शिव की तस्वीर, लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने याद दिलाए सदन के नियम

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड