राहुल गांधी ने दिखाई भगवान शिव की तस्वीर, लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने याद दिलाए सदन के नियम

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाई, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कोई फोटो नहीं दिखाया जा सकती।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi
राहुल गांधी | Image: Grab

Rahul Gandhi showed picture of Shiv: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाई, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियम के मुताबिक, सदन में कोई कार्ड या फोटो नहीं दिखाया जा सकता। देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद का विशेष सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक हो रहा है। 

सत्र में पहले लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके बाद संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। हालांकि, इसके बाद नीट पेपर लीक के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही विपक्ष की ओर से भारी हंगामा किया गया। 

राहुल गांधी ने दिखाई भगवान शिव की तस्वीर

राहुल गांधी ने कहा कि, 'हम विपक्ष में हो कर भगवान शिव से प्रेरणा लेकर लड़ाई करते रहेंगे। शिव जी से प्रेरणा मिलती है कि हम सत्य को स्वीकार करेंगे।' जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियम के मुताबिक, सदन में कोई कार्ड या फोटो नहीं दिखाया जा सकता।

हिंदू समाज को हिंसक कहना ये गंभीर मुद्दा- PM मोदी

इससे पहले राहुल गांधी  कि, 'पीएम मोदी और बीजेपी हिंदू नहीं है। यह देश अंहिसा का देश है, ये भय का देश नहीं है। आप लोग हिन्दू नहीं हैं। हिन्दू धर्म सच के साथ खड़े होना सिखाता है। राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिन्दू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं।

Advertisement

इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना ये गंभीर मुद्दा है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से माफी की मांग कर दी। अमित शाह ने कहा कि शोर शराबा करके इस बात को छिपाया नहीं जा सकता। विपक्ष के नेता ने कहा कि जो खुद को हिन्दू कहते हैं वो हिंसा करते हैं। 

यह भी पढ़ें : नए क्रिमिनल लॉ आज से लागू,जानें प्रावधान और न्याय प्रक्रिया पर कितना असर

Advertisement

सभी धर्म साहस की बात करते हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘पीएम कहते हैं कि (महात्मा) गांधी मर चुके हैं और गांधी को एक फिल्म द्वारा पुनर्जीवित किया गया था। क्या आप अज्ञानता को समझ सकते हैं? एक और बात जो मैंने देखी वह यह है कि सिर्फ एक धर्म नहीं है जो साहस की बात करता है। सभी धर्म साहस की बात करते हैं।’

यह भी पढ़ें : भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल जारी, अगस्त में ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड