'परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के लिए नहीं होगा संसद का कोई विशेष सत्र', संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अटकलों को दिया विराम

महिला आरक्षण और परिसीमन बिलों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद सत्र की तारीखें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kiren Rijiju No proposal to extend Parliament session
परिसीमन बिल पर अटकलों के बीच बोले संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू | Image: ANI

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र को बढ़ाने या महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त के बीच विशेष सत्र बुलाने के किसी भी प्रस्ताव से इनकार किया। इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि केंद्र सरकार विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है।

सत्र की अवधि बढ़ाए जाने या विशेष सत्र की अटकलों पर रिजिजू ने समाचार एजेंसी एअनआई से बात करते हुए कहा, "संसद सत्र की तारीखें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर 16 से 18 अगस्त के बीच कोई विशेष सत्र नहीं बुलाया जा रहा है।"

'कोई विशेष सत्र नहीं बुलाया जा रहा'-किरेन रिजिजू

इससे पहले कयास लगाया जा रहा थ कि सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन बिलों के लिए संसद का विशेष सत्र बुला सकती है, लेकिन अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू साफ कर दिया है कि महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर 16 से 18 अगस्त के बीच कोई विशेष सत्र नहीं बुलाया जा रहा है।

किरेन रिजिजू की तरफ से यह स्पष्टीकरण मॉनसून सत्र (जो 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलता है) में बार-बार स्थगन और गतिरोध के बीच आया है। यह गतिरोध सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी की विपक्ष की मांगों के कारण पैदा हुआ है।

मीटिंग के बाद भी सहमति नहीं बनी

मौजूदा कानूनी अड़चन के बीच, पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स में एक हाई-लेवल कंसल्टेशन हुआ। यूनियन मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने सीनियर कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी के साथ विपक्ष के लीडर राहुल गांधी से उनके चैंबर में मुलाकात की। 50 मिनट की मीटिंग के दौरान, रिजिजू ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल और उससे जुड़े लेजिस्लेटिव फ्रेमवर्क पर मुख्य विपक्षी पार्टी का स्टैंड समझने की कोशिश की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस, सपा और भाकपा सब हैं भगवान राम विरोधी, राम मंदिर का विरोध किया, देश से माफी मांगें...', किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर बोला हमला

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड