'त्रिपुरा में पाकिस्तानी नागरिक नहीं मिले' मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सौंपी रिपोर्ट, बोले- 'बस कुछ विदेशी नागरिक मिले..'

CM माणिक साहा ने बताया कि राज्य के सभी डीएम और एसपी से रिपोर्ट मंगवाई गई, जिनमें 200 से अधिक बांग्लादेशी और कुछ अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 मुख्यमंत्री माणिक साहा
मुख्यमंत्री माणिक साहा | Image: ANI

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि गृह मंत्री के निर्देश पर राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश शुरू की गई थी, लेकिन जांच में एक भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सभी डीएम और एसपी से रिपोर्ट मंगवाई गई, जिनमें 200 से अधिक बांग्लादेशी और कुछ अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान जरूर हुई है, लेकिन कोई पाकिस्तानी नहीं पाया गया। यह रिपोर्ट दिल्ली भेज दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों के तहत उत्तर प्रदेश से अल्पकालिक वीजा पर आए लगभग सभी पाकिस्तानियों को डिपोर्ट कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। अफसरों ने बताया कि अब केवल एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है, जिसे 30 अप्रैल को वापस भेजा जाएगा।

पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द

भारत सरकार ने ऐलान किया था कि कुछ कैटेगरी को छोड़कर सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा था।

उत्तर प्रदेश में एक पाकिस्तनी नागरिक बचा

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने एक बयान जारी कर बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से डिपोर्ट किए जाने योग्य सभी श्रेणियों के पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। डीजीपी ने कहा कि केवल एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है, जो 30 अप्रैल को पाकिस्तान लौट जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें : देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे 5 हजार पाकिस्तानी, IB का बड़ा खुलासा
 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड