देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे 5 हजार पाकिस्तानी, IB का बड़ा खुलासा; दिल्ली पुलिस को सौंप दी लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में पर्यटकों पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र के हालिया निर्देश के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pakistani-citizen-in-delhi
देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे 5 हजार पाकिस्तानी,IB का बड़ा खुलासा; दिल्ली पुलिस को सौंप दी लिस्ट | Image: PTI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ इंतकाम की ज्वाला धधक रही है। ऐसे में भारत सरकार ने 48 घंटों में देश में आए सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने का आदेश दे दिया और कहा कि वो सभी आने वाले 48 घंटों में भारत छोड़कर वापस पाकिस्तान चले जाएं। ऐसे में बहुत से ऐसे पाकिस्तानी नागरिक भी हैं जो अवैध रूप से भारत के अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी 5000 से ज्यादा पाकिस्तानी रह रहे हैं इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले लगभग 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। ताकि इन लोगों की घर वापसी सुनिश्चित की जा सके।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले में पर्यटकों पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र के हालिया निर्देश के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने सूची को दिल्ली पुलिस की एक विशेष शाखा के साथ साझा किया है, और इसे आगे के सत्यापन और पहचान के लिए संबंधित जिले के साथ भी साझा किया गया है। इस सूची में हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के नाम शामिल हैं, जिनके पास दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) है और उन्हें छूट दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,'सूची सत्यापन के लिए संबंधित जिले को सौंप दी गई है और पाक नागरिकों से अपने वतन लौटने को कहा गया है। मध्य और उत्तर पूर्व जिलों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।'


दिल्ली पुलिस के पास पाकिस्तानी नागरिकों की दो सूची

अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर एक बैठक बुलाई गई है और दिल्ली पुलिस को मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को दिल्ली में रह रहे इन पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्र करने और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए कहने का काम सौंपा गया है। एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की कि उनके पास दिल्ली में रह रहे 3000 और 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की दो सूचियां हैं। कुछ नाम एक जैसे हैं और उनके ठहरने का सत्यापन किया जाना है क्योंकि कई पाकिस्तानी नागरिक पहले ही जा चुके हैं।


हिन्दू पाकिस्तानी नागरिकों के LTV वैध रहेंगे

इसके पहले शुक्रवार (25 अप्रैल) को गृह मंत्रालय ने मेडिकल, डिप्लोमैटिक और लॉन्ग-टर्म वीजा को छोड़कर बाकी सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 27 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगा। मौजूदा मेडिकल वीजा भी 29 अप्रैल 2025 के बाद अमान्य हो जाएंगे। सरकार ने बाद में स्पष्ट किया कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से दिए गए एलटीवी वैध रहेंगे। अनुमान के मुताबिक, मजनू का टीला के पास करीब 900 पाकिस्तानी लोग और सिग्नेचर ब्रिज के पास 600-700 पाकिस्तानी लोग रह रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 'बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की...', सीमा हैदर की PM से गुहार

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड