हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत, फ्लाइट्स में बिना पैसे दिए चुन सकेंगे 60% सीटें, नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA ने सभी भारतीय एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि हर उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होंगी। एक ही PNR पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पास-पास बैठाया जाएगा। इससे सीट सिलेक्शन पर एक्स्ट्रा चार्ज की समस्या खत्म होगी, यात्रा अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
No more extra charges Passengers can choose 60% of their flights seats free of charge
हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत | Image: ANI

भारत में हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए (DGCA) ने सभी एयरलाइनों निर्देश दिया है कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें यात्रियों को मुफ्त में उपलब्ध करानी होंगी। यानी, सीट चुनने के लिए अब कम से कम 60% सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

यह नियम इसलिए लाया गया है ताकि यात्रियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीट मिल सके। पहले कई एयरलाइंस सीट सिलेक्शन पर अलग से पैसे वसूलती थीं और फ्री सीटें बहुत कम होती थीं, जिससे खासकर परिवारों और ग्रुप ट्रैवल करने वालों को परेशानी होती थी।

Image

नए नियम की मुख्य बातें

हर फ्लाइट में न्यूनतम 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होंगी। एक ही बुकिंग में यात्रा करने वाले यात्रियों जैसे परिवार या ग्रुप को साथ-साथ बैठने का इंतजाम करना होगा। एयरलाइंस को स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स और पेट्स ले जाने की स्पष्ट पॉलिसी भी वेबसाइट पर डालनी होगी।

पैसेंजर राइट्स की देनी होगी पूरी जानकारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सक्त निर्देश दिए हैं कि उड़ान में देरी, कैंसिलेशन या डिनाइड बोर्डिंग जैसी स्थितियों में यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन होना चाहिए। एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर पैसेंजर राइट्स की पूरी जानकारी आसान भाषा में क्षेत्रीय भाषाओं में भी दिखानी होगी।

Advertisement

यह बदलाव यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले सीट चुनने के नाम पर अतिरिक्त पैसे देने से परेशान रहते थे। इससे एयर ट्रैवल में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के चुनाव में किम जोंग उन को मिले 99.93% वोट, विरोध करने वाले 0.07% लोगों की चर्चा अधिक

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड