अपडेटेड 18 March 2026 at 11:01 IST
उत्तर कोरिया के चुनाव में किम जोंग उन को मिले 99.93% वोट, विरोध करने वाले 0.07% लोगों की चर्चा अधिक
उत्तर कोरिया के 2026 संसदीय चुनाव में किम जोंग उन की वर्कर्स पार्टी ने 99.93% वोट हासिल कर सभी 687 सीटें जीतीं। खास बात ये है कि किम जोंग उन के विरोध में 0.07% वोट पड़े। राज्य मीडिया ने पहली बार विरोधी वोट का जिक्र किया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

North Korea Election : उत्तर कोरिया में 2026 के संसदीय चुनाव में किम जोंग उन की पार्टी को भारी बहुमत मिला है। सरकारी मीडिया आउटलेट केसीएनए के अनुसार, 15 मार्च 2026 को हुए सुप्रीम पीपुल्स असेंबली (संसद) के चुनाव में वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया और उसके सहयोगियों को 99.93% वोट मिले। किम जोंग उन ने सभी 687 सीटें जीत ली हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पंजीकृत मतदाताओं में से 99.99% ने मतदान किया, केवल 0.0037% ही विदेश में होने या समुद्र में काम करने के कारण मतदान नहीं कर पाए और मात्र 0.00003% ने मतदान से परहेज किया।
इस चुनाव की खास बात ये है कि मतदान करने वालों में से 99.93% ने उम्मीदवारों का समर्थन किया, जबकि 0.07% ने विरोध में मतदान किया। यह आंकड़ा उत्तर कोरिया के चुनावों में असामान्य रूप से प्रकाशित किया गया, क्योंकि 1957 के बाद पहली बार राज्य मीडिया ने विरोधी वोट का जिक्र किया।
0.07% वोट कहां गए?
उत्तर कोरिया में इस तरह की भारी जीत आम बात है, लेकिन 99.99% ने मतदान से अधिक 0.07% विरोध में दिए वोट की चर्चा इंटरनेट पर ज्यादा हो रही है। असहमति वाले वोटों ने तुरंत लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर लोग व्यंग्य के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "0.07% के लिए मौन।" एक अन्य ने किम की तस्वीर के साथ मजाक में कहा, "मुझे उन 0.07% लोगों के नाम बताओ।"
Advertisement
687 प्रतिनिधि पहुंचे संसद
उत्तर कोरिया के चुनाव कानूनों के तहत, श्रमिकों, किसानों, बुद्धिजीवियों, सेवा कर्मियों और अधिकारियों सहित 687 प्रतिनिधियों को संसद के लिए चुना गया। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से केवल एक ही उम्मीदवार मैदान में था। इसलिए उत्तर कोरिया की चुनाव प्रक्रिया को दिखावटी चुनाव कहा जाता है। मतदाताओं को हां या नहीं में से चुनना होता है, लेकिन नहीं कहना बहुत जोखिम भरा माना जाता है। 1957 के बाद पहली बार राज्य मीडिया ने सर्वोच्च जनसभा के चुनाव में विरोधी वोटों को स्वीकार किया।
इस चुनाव में किम जोंग उन ने कोयला खदान में वोट डाला, जहां उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। निर्वाचित उम्मीदवारों में किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग भी शामिल है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 10:58 IST