BJP के 'नबीन युग' का आज होगा आगाज, 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे नितिन, पार्टी हेडक्वार्टर में होगी शानदार ताजपोशी

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी के 10वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। पार्टी मुख्यालय में आज उनकी शानदार ताजपोशी होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Naveen 12th national president of BJP takes charge today
12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे नितिन नबीन | Image: ANI/Republic

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज, 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान करेगी। नितिन नबीन को निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुई नामांकन प्रक्रिया में केवल नितिन नबीन का ही एकमात्र नाम प्रस्तावित हुआ। आज उनके नाम का आधिकारिक ऐलान होगा। इसके बाद वो प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करेंगे।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी के 10वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। सोमवार, 19 जनवरी को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में नॉमिनेशन प्रक्रिया की गई। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें सभी वैध पाए गए। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री प्रस्तावक के रूप में शामिल थे।

नितिन नबीन की ताजपोशी आज

नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद कोई अन्य उम्मीदवार नहीं बचा, इसलिए नितिन नबीन को निर्विरोध चुना गया है। मंगलवार, 20 जनवरी को पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। वे पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। महज 46 साल की उम्र में पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।

ऐसे हुआ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

पार्टी संविधान के अनुसार, 36 राज्यों में से 30 में अध्यक्ष चुनाव पूरे होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ी। 16 जनवरी 2026 को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण द्वारा ये अधिसूचना जारी की गई।
हालांकि, यह पहले से ही लगभग तय माना जा रहा था कि पार्टी नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए बिहार के युवा नेता नितिन नवीन ही सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। फिर भी चुनाव प्रक्रिया की सारी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

Advertisement

सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

नितिन नबीन बिहार के पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार के विधायक रह चुके हैं और 15 दिसंबर 2025 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। आज उनके नाम के आधिकारिक ऐलान के बाद बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनकी ताजपोशी होगी। उनकी कर्मठ छवि और संगठन में मजबूत पकड़ के कारण यह नियुक्ति पार्टी में युवा नेतृत्व का मजबूत संकेत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: इंजीनियर मौत मामले में CM योगी का एक्शन, 3 सदस्यीय SIT टीम करेगी जांच

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड