Nitin Nabin: नितिन नबीन की ताजपोशी शुरू, राजनाथ-शाह-नड्डा समेत BJP के दिग्गजों की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
Nitin Nabin nomination for BJP National President Post: नितिन नबीन ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। मंगलवार, 20 जनवरी को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।
- भारत
- 3 min read

Nitin Nabin news: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए नितिन नबीन की ताजपोशी शुरू हो गई है। आज, 19 जनवरी को उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है। मंगलवार, 20 जनवरी को BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होनी है और नबीन को निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
नामांकन प्रक्रिया में कई दिग्गज नेता हुए शामिल
BJP को 6 सालों बाद अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। नितिन नबीन के नामांकन प्रोसेस में BJP के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। उन्होंने BJP हेडक्वार्टर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी ने उनका नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा।
BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे का समय तय किया था। नामांकन दाखिल होने के बाद शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके तुरंत बाद शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है।
कल होना है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
जानकारी के मुताबिक, तीन अलग-अलग सेट में नितिन नबीन ने नामांकन दाखिल किया। नए अध्यक्ष को चुनने के लिए 5708 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे।
Advertisement
BJP के नए पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव 20 जनवरी को होना है। नए अध्यक्ष के नाम ऐलान भी इसी दिन होने की संभावना है। इस मौके पर पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, BJP के सभी प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े नेता शामिल होंगे। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को भी न्योता दिया गया है। नितिन नबीन का निर्विरोध BJP अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
बीजेपी के सबसे युवा अध्यक्ष बनना लगभग तय
नितिन नबीन बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री हैं। पटना के बांकीपुर से विधायक नबीन की उम्र 46 साल हैं। अगर वो अध्यक्ष चुने जाते हैं तो, वो पार्टी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रहे। पार्टी ने 15 दिसंबर 2025 में नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था।
Advertisement
नितिन नबीन से पहले जेपी नड्डा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। BJP ने साल 2020 में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ, लेकिन इसे एक्सटेंड कर दिया था। नड्डा फिलहाल केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।