Nitin Nabin: 45 साल की बीजेपी ने 45 साल के युवा को दे दी पार्टी की कमान... अटल-आडवाणी से लेकर नितिन नबीन तक, किसने कब संभाला जिम्मा?

नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी के साथ पार्टी के नेतृत्व का नया अध्याय शुरू हो गया है। ऐसे में चलिए बताते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नितिन नबीन तक कौन-कौन, कितनी-कितनी उम्र में पार्टी के अध्यक्ष रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Nabin
Nitin Nabin | Image: X

BJP President List: नितिन नबीन ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की बागडोर संभाल ली है। वह बीजेपी के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उनका कार्यकाल करीब 3 साल का रहेगा। 45 वर्षीय नितिन नबीन इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। ऐसे में उनके जरिये भाजपा का फोकस भविष्य का नेतृत्व खड़ा करने पर है।

आज भाजपा की स्थापना के 45 साल पूरे हो गए हैं। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। पार्टी की स्थापना के बाद से अब तक कई अध्यक्ष बन चुके हैं जिन्होंने अलग-अलग दौर में पार्टी को दिशा दी। 

जेन-जी वोटर्स को लुभाना चाहती है भाजपा?

नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पीछे कई कारण देखे जा रहे हैं। इसमें बड़ी वजह जेन-जी (Gen Z) यानी युवा वोटर्स। नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक नबीन 45 साल के हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 83 साल के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके जरिए बीजेपी जी को लुभाना चाहती है।

नितिन नबीन के नामांकन को लेकर BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा था, 'नितिन नबीन को चुनने का बीजेपी का फैसला न सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि देश के लिए भी गर्व की बात है। यह PM मोदी की तरफ से जेन जी के लिए एक बड़ा मैसेज है, जिसमें उन्हें राजनीति में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। आने वाले चुनावों में, हम नितिन नबीन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और PM मोदी की लोकप्रियता हमें जीतने में मदद करेगी।

Advertisement

अटल से नितिन नबीन तक... किस उम्र में बने अध्यक्ष?

बीजेपी अध्यक्षों की बात करें तो, भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। इसके बाद लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी से लेकर जेपी नड्डा तक ने पार्टी की कमान संभाली। अब नितिन नबीन सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी के साथ पार्टी के नेतृत्व का नया अध्याय शुरू हो गया है। ऐसे में चलिए बताते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नितिन नबीन तक कौन-कौन, कितनी-कितनी उम्र में पार्टी के अध्यक्ष रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी- 1980-1986 (55 साल)

Advertisement

लालकृष्ण आडवाणी- 1996-1991: पहली बार (58 साल)
1993-1998 दूसरी बार (65 साल)
2004-2005 तीसरी बार (77 साल)

मुरली मनोहर जोशी- 1991-9193 (57 साल)

कुशाभाऊ ठाकरे- 1998-2000 (75 साल)

बंगारू लक्ष्मण- 2000-2001 (61 साल)

जना कृष्णमूर्ति- 2001-2002 (72 साल)

एम. वेंकैया नायडू- 2002-2004 (53 साल)

राजनाथ सिंह- 2005-2009: पहली बार (54 साल)
2013-2014 दूसरी बार (61 साल)

नितिन गडकरी- 2009-2013 (52 साल)

अमित शाह- 2014-2020 (49 साल)

जेपी नड्डा- 2020-2024 (59 साल)

नितिन नबीन- 2026(45 साल)

नितिन नबीन के बारे में

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नवीन किशोर बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक थे। नितिन नबीन को भले ही राजनीति विरासत में मिली हो, लेकिन उन्होंने अपने मेहनत के दम पर इसे आगे बढ़ाया।

45 की उम्र के बावजूद नितिन नबीन के पास लगभग दो दशक का संगठनात्मक अनुभव है। वह बिहार में पार्टी के युवा संगठन से शुरुआत करके चुनावी जिम्मेदारियों को निभाकर आगे बढ़े। इनमें से एक महत्वपूर्ण चीज 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पीछे कर बीजेपी को सत्ता में वापस लाना भी शामिल है। उनके नाम पांच बार विधायक रहने का भी रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: 'नितिन नबीन मेरे भी बॉस...', PM मोदी ने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई, अटल से लेकर आडवाणी तक की परंपरा की भी दिलाई याद

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड