अपडेटेड 20 January 2026 at 12:55 IST

'नितिन नबीन मेरे भी बॉस...', PM मोदी ने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई, अटल से लेकर आडवाणी तक की परंपरा की भी दिलाई याद

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में की शुरुआत नितिन नबीन को बधाई देने से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब पार्टी की बात आती है तो माननीय नितिन नबीन मेरे भी बॉस हैं, वह हम सभी के अध्यक्ष हैं।

PM Modi Nitin Nabin
PM Modi Nitin Nabin | Image: ANI

PM Modi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की ताजपोशी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत नितिन नबीन को बधाई देने से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब पार्टी की बात आती है तो माननीय नितिन नबीन मेरे भी बॉस हैं, वह हम सभी के अध्यक्ष हैं।   

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया लोकतांत्रिक- PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी। आज उसका विधि पूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।’

'भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा'

उन्होंने आगे कहा, ‘अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। इस सदी में वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी सहित हमारे कई साथियों ने संगठन को विस्तार दिया है। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। फिर अमित शाह के नेतृत्व में देश के अनेक राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। फिर जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से संसद तक और सशक्त हुई। मैं पूर्व के सभी अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।’

Advertisement

मैं एक कार्यकर्ता और नितिन नबीन मेरे बॉस- PM मोदी

उन्होंने आगे कहा कि आज भाजपा का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही बड़ी प्राथमिकता कार्यकर्ता के निर्माण की भी है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां लोगों को लगता होगा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए, 25 साल से लगातार सरकार के प्रमुख रहे हैं। ये सब अपनी जगह पर है, लेकिन मेरे जीवन में इन सबसे भी बड़ी चीज है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मेरे लिए ये सबसे बड़ा गर्व है। जब बात पार्टी के विषयों पर आती है तब नितिन नबीन, मैं एक कार्यकर्ता हूं और वह मेरे 'बॉस' हैं।

'नितिन नबीन ‘मिलेनियल’, जिन्होंने बड़े परिवर्तन देखे'

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 25 साल बहुत अहम है। इस कालखंड में विकसित भारत का निर्माण होना है, जो कि तय है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आजकल युवाओं की भाषा में, नितिन नबीन खुद भी एक प्रकार से 'मिलेनियल' हैं, वह उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तन होते देखे हैं। 

Advertisement

सबसे युवा नेता ने संभाली BJP की कमान

बता दें कि नितिन नबीन महज 45 साल के हैं, जिन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। वह बिहार के पांच बार विधायक रह चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी बेटी की उम्र 21 और सबसे छोटी की 3... अब 24 साल बाद खत्म हुआ इंतजार, 9 बेटियों के बाद हुआ बेटा तो खुशी से झूमा परिवार
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 January 2026 at 12:33 IST