विभिन्न कारणों से 637 परियोजनाओं में देरी, बोले नितिन गडकरी

637 परियोजनाओं में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण के मुद्दों और ठेकेदारों के सामने आने वाली वित्तीय कठिनाइयों जैसे कारकों के कारण देरी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Gadkari
विभिन्न कारणों से 637 परियोजनाओं में देरी, बोले नितिन गडकरी | Image: PTI

भारतमाला परियोजना के तहत आने वाली परियोजनाओं सहित 637 परियोजनाओं में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण के मुद्दों और ठेकेदारों के सामने आने वाली वित्तीय कठिनाइयों जैसे कारकों के कारण देरी हुई है। बुधवार को संसद को इसकी सूचना दी गई। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि अप्रत्याशित घटनाओं के अलावा निर्माण सामग्री की कमी जैसे कारणों से भी परियोजनाओं में देरी हुई है।

मंत्री ने कहा..

मंत्री ने कहा, ‘‘भारतमाला परियोजना योजना के तहत आने वाली परियोजनाओं सहित 637 परियोजनाओं के कार्यान्वयन में देरी हुई है...।’’ गडकरी ने कहा कि इन चुनौतियों से पार पाने और परियोजना निष्पादन में तेजी लाने के लिए सरकार ने विभिन्न पहल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी विलंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

ये भी पढ़ें - 'मिस यू बच्चा, बहुत याद आ रही ...',लड़की के LIVE सुसाइड का Video Viral

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड