अपडेटेड 6 March 2025 at 14:27 IST
EXCLUSIVE/ Nitin Gadkari: इतना पैसा बरसा कि गोवा से मुंबई दौड़े चले गए थे नितिन गडकरी; केंद्रीय मंत्री ने बताया वो वाकया जब...
नितिन गडकरी गुरुवार को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के Republic Plenary Summit 2025 में शामिल हुए थे। यहां एक विषयों को लेकर नितिन गडकरी ने अपनी बात रखी।
- भारत
- 2 min read

Nitin Gadkari Republic Plenary Summit: नितिन गडकरी बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को मजबूती के साथ कम कीमत और कम समय में पूरा करने के लिए अपनी पहचान बना चुके हैं। कई हाईवे और बॉर्डर एरिया में सड़कों का बिछा हुआ जाल उनके काम के सबूतों के तौर पर देखे जा सकते हैं। इसी तरह के चैलेंज की बात करते हुए नितिन गडकरी ने एक वाकया बताया है, जब मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में पैसों की बरसात हुई थी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के 'Republic Plenary Summit 2025' में शामिल हुए थे। यहां एक विषयों को लेकर नितिन गडकरी ने अपनी बात रखी। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मुझे कोई चैलेंज नहीं कर सकता है। ये अहंकार वाली बात नहीं है। मैं कहता हूं कि कितने लाख करोड़ रुपये का काम करना है। मैं कैपिटल मार्केट में मेरा नाम चिपका दूं, वहां आपका शेयर 10 गुना नहीं भर दिया तो अपना नाम बदल दूंगा।
पहले ही दिन 7 घंटे में पैसों की बरसात पड़ी- गडकरी ने बताया किस्सा
गडकरी ने उदाहरण देते हुए बताया कि मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में हमारे इन्विट मॉडल में हम गए। वहां लॉन्च हुआ, 7 दिन का टाइम था, 7 दिन के बाद मैं मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में घंटी बजाकर बंद करने वाला था। कार्यक्रम तय था और जैसे ही हमारे इन्विट का बॉन्ड लॉन्च हुआ तो पहले ही दिन 7 घंटे में पैसों की बरसात पड़ी। इतने पैसे आए कि मैं गोवा छोड़कर मुंबई आया। 7 दिन का कार्यक्रम दूसरे-तीसरे दिन ही किया, घंटी बजाई और उसे क्लोज कर दिया।
कॉन्ट्रैक्टर मेरी गालियां बहुत खाते हैं- गडकरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में पैसों की कमी नहीं है। इस देश में ईमानदारी से काम करने वाली की कमी है। मैं 2014 से आज तक 50 लाख करोड़ रुपये का काम कर चुका हूं। एक भी तकरार नहीं है भ्रष्टाचार की। ये बात जरूर है कि कॉन्ट्रैक्टर मेरी गालियां बहुत खाते हैं। क्योंकि मैं उनकी ऐसी की तैसी करा देता हूं। कॉन्ट्रैक्टर को चेतावनी के तौर पर नितिन गडकरी ने कहा कि 'देश की जनता की संपत्ति है, बेईमानी करोगे तो रगड़ दूंगा।'
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 13:49 IST