हरदीप सिंह पुरी ने रिपब्लिक प्लेनरी समिट में बताया लिमिटलेस इंडिया का मतलब, कहा- आप लकी हो जो आज के भारत में पैदा हुए...

Hardeep Singh Puri: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रिपब्लिक प्लेनरी समिट में कहा कि लोग भाग्यशाली हैं कि उनका जन्म आज के भारत में हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hardeep Singh Puri at Republic Planery Summit
Hardeep Singh Puri at Republic Planery Summit | Image: R world

Hardeep Singh Puri: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज गुरुवार को रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 (Republic Plenary Summit) में शामिल हुए जहां उन्होंने भारत की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास पर बात की। 

हरदीप सिंह पुरी ने रिपब्लिक समिट में कहा कि लोग भाग्यशाली हैं कि उनका जन्म आज के भारत में हुआ है। आज का भारत खुशी-खुशी अपने अतीत को पुनः प्राप्त कर रहा है। 

रिपब्लिक प्लेनरी समिट में हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?

हरदीप सिंह पुरी ने 6 मार्च 2025 को रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में लिमिटलेस इंडिया के थीम पर बात की। उन्होंने कहा- “आप लोग बहुत भाग्यशाली हो कि आपका जन्म आज के भारत में हुआ है। आज का भारत खुशी-खुशी अपने अतीत को पुनः प्राप्त कर रहा है। आज, चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में रहो या कुछ भी पढ़ाई या पेशे में लगे हो लेकिन भारत वैश्विक क्षितिज पर बड़ा दिखाई देता है”।

उन्होंने आगे कहा- “आज हम 2025 में हैं। हम यात्रा पर निकल पड़े हैं, और हमारे बायोफ्यूल टारगेट 6 साल पहले ही हासिल हो चुके हैं। हम सचमुच कंप्रेस्ड बायोगैस पर कदम रख रहे हैं”।

Advertisement

हरदीप सिंह पुरी ने बताया लिमिटलेस इंडिया का मतलब

केंद्रीय मंत्री ने तीन कॉन्सेप्ट बताए जो लिमिटलेस इंडिया का मतलब समझाते हैं और विकसित भारत की यात्रा को आकार देने में मदद करते हैं। वो तीन कॉन्सेप्ट हैं- “पुनर्प्राप्ति, पुष्टि और सृजन।”

हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा- “आपको क्यों लगता है कि युवा बदलाव की एजेंसी है? क्योंकि, एक बार तकनीकी प्रगति होगी तो इनोवेशन आएगा और यह तेजी से आएगा। ऊर्जा, संरक्षण, दक्षता और स्थिरता की खोज में...मुझे नहीं लगता कि युवाओं के बिना यह संभव है”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Republic Plenary Summit: भारत में आएगी 'फ्लाइंग बस'? 30 सेकेंड में चार्ज, इन सुविधाओं से होगी लैस... नितिन गडकरी ने बताया

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड