अपडेटेड 7 August 2025 at 22:07 IST

आमों की 350 किस्में और मिठास...कानपुर सांसद ने आम महोत्सव का किया आयोजन नितिन गडकरी ने की शिरकत, पीएम ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसान सम्मान समारोह में उन मेहनतकश किसानों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी लगन से आम उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Follow : Google News Icon  
mango festival 2025
mango festival 2025 | Image: X

दिल्ली का तालकटोरा स्टेडियम फलों के राजा आम की मिठास और किसानों की मेहनत का साक्षी बना। अवसर था भारत आम महोत्सव 2025 का, जो कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर हर वर्ष धूमधाम से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष महोत्सव का एक विशेष आकर्षण रहा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति, जिन्होंने मंच से किसानों के योगदान की सराहना की और कहा कि। इस आयोजन की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 18 केंद्रीय मंत्री और सभी दलों से 200 से अधिक सांसदों की सक्रिय भागीदारी रही, जो इसे केवल एक महोत्सव नहीं बल्कि राष्ट्रव्यापी किसान-केंद्रित आंदोलन के रूप में स्थापित करती है।

भारत आम महोत्सव की शुरुआत 18 वर्ष पहले कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने की थी। उनका उद्देश्य था कि देशभर के आम उत्पादकों को एक ऐसा मंच मिले, जहां वे अपनी उपज की विविधता दिखा सकें, साथ ही नई तकनीक, बेहतर स्टोरेज सुविधाएं और विपणन से जुड़े आधुनिक तरीकों की जानकारी भी प्राप्त कर सकें। अब यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर चुका है।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बधाई

इस वर्ष के महोत्सव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष समर्थन मिला। प्रधानमंत्री ने रमेश अवस्थी को पत्र लिखकर इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि भारत आम महोत्सव जैसे आयोजन देश की कृषि विविधता को बढ़ावा देते हैं और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पत्र भेजकर इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह महोत्सव किसानों के आत्मबल को बढ़ाता है।

Advertisement

आमों की 350 किस्में, ‘मोदी आम’ ने खींचा ध्यान

महोत्सव में इस बार देशभर से 350 से अधिक आम की किस्में प्रदर्शित की गईं। इनमें दशहरी, चौसा, केसर, सफेदा, नीलम, फजली, बंगनपल्ली और अल्फांसो जैसे नामचीन आम शामिल थे। लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा ‘मोदी आम’, जो अपने आकार, रंग और खुशबू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

Advertisement

किसान सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसान सम्मान समारोह में उन मेहनतकश किसानों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी लगन से आम उत्पादन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन ने महोत्सव को और खास बना दिया। प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, गायक अंकित तिवारी और अभिनेता अरबाज खान जैसे कलाकारों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

केंद्रीय नेताओं और सांसदों की बड़ी भागीदारी

इस भव्य आयोजन में 18 से अधिक केंद्रीय मंत्री और 200 से ज्यादा सांसदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अनुराग ठाकुर, बीएल वर्मा, प्रताप राव जाधव समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल थीं।

क्‍या मानना है रमेश अवस्थी का?

सांसद रमेश अवस्थी का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से किसानों की मेहनत को सही मंच मिलता है और वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में और सशक्त होते हैं। उन्होंने कहा, "यह महोत्सव किसानों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर लाने का प्रयास है। जब किसान खुशहाल होंगे, तभी देश मजबूत होगा।"

इसे भी पढ़ें- बीच सड़क करने लगा 'गंदा काम', गुरुग्राम में मॉडल के साथ जो हुआ उससे मची सनसनी; VIDEO शेयर कर सुनाई खौफनाक आपबीती

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 22:07 IST