अपडेटेड 7 August 2025 at 21:53 IST
बीच सड़क करने लगा 'गंदा काम', गुरुग्राम में मॉडल के साथ जो हुआ उससे मची सनसनी; VIDEO शेयर कर सुनाई खौफनाक आपबीती
गुरुग्राम में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि अनजान शख्स ने उसके सामने बेहद ही गंदी हरकत की। पीड़िता जयपुर से दिल्ली आ रही थी।
- भारत
- 3 min read

Grugram Model Sexually Assaulted: गुरुग्राम में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि अनजान शख्स ने उसके सामने बेहद ही गंदी हरकत की। पीड़िता जयपुर से दिल्ली आ रही थी। वो कैब का इंतजार कर रही थी। महिला का आरोप है कि जब वो गुरुग्राम के राजीव चौक पर अकेले खड़ी थी उसी दौरान शख्स उसके नजदीक आया और उसके सामने ही पेंट की जिप खोलकर मास्टरबेट करने लगा। मॉडल ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। पीड़िता ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत भेजी, जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी का पता नहीं लग सका है।
युवती ने बताया कि घटना 2 अगस्त की दोपहर को हुई। वो जयपुर से यात्रा के बाद गुरुग्राम पहुंची थी और अपने घर जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही थी। मॉडल युवती ने दावा किया कि इस दौरान एक शख्स उसके पास आया और उसे घूरता रहा। युवती ने शुरुआत में तो इसे नजरअंदाज किया। लेकिन फिर उसने देखा कि शख्स पैंट की जिप खोलकर हस्तमैथुन कर रहा था। वीडियो में उस आदमी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। उसने अपना बैग शरीर के आगे लटकाया हुआ था। ताकि आस-पास मौजूद लोगों को उसकी अश्लील हरकत नजर न आए।
मुझे घिन महसूस हुई...मॉडल ने और क्या-क्या बताया
युवती ने ये भी बताया कि वो लंबे समय तक कैब का इंतजार करती रही। इस दौरान जो कुछ हुआ उससे उसे बहुत घिन महसूस हुई। आखिरकार एक टैक्सी आई और वो घर पहुंच गई।वीडियो में युवती ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि उसने उस आदमी का वीडियो X पर डालते समय पुलिस और अन्य सरकारी अधिकारियों को टैग किया था। बाद में पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल भी किया था।
Advertisement
पुलिस बोली- आरोपी की तलाश जारी
थाना सिविल लाइन के SHO कृष्ण ने बताया कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर ली गई थी। मॉडल ने थाने में आकर अपने बयान भी दर्ज करवाएं हैं। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि मॉडल सोशल मीडिया पर एक्टिव डिजिटल क्रिएटर है। इंस्टाग्राम पर उसके 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। अपनी प्रोफाइल में उसने खुद को ब्यूटी, स्किनकेयर और फैशन से जुड़ा डिजिटल क्रिएटर बताया है। इसके अलावा वह यूट्यूब पर भी कंटेंट बनाती है। उसके चैनल पर 164 वीडियो अपलोड हैं और 589 सब्सक्राइबर हैं।
इसे भी पढ़ें- UP: दिल्ली से लौटे पति को पत्नी ने रात में खिलाई ऐसी गोलियां, फिर बुलाए दो मर्द...चीख सुन भागे-भागे आए पड़ोसी और ले गए अस्पताल
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 7 August 2025 at 21:53 IST