आतंकी आइए और हिंदुओं को चुन चुनकर मारिए, ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस पर बरसे निशिकांत दुबे, याद दिलाया पुराने समझौता
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के शासनकाल में पड़ोसी मूल्क के साथ हुए कुछ समझौता का हवाला देकर कहा कि 'इसी धतकरम का नतीजा है कि आतंकी भारत में घुसकर हिंदुओं को चुन चुनकर मारा डाला'।
- भारत
- 3 min read

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब भारत सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया। इस ऑपरेशन की सफलता के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में है, दोनों देशों के बीच तनातनी बनी हुई है। वहीं, देश में इसे लेकर नेताओं की बयानबाजी जारी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 'कांग्रेस के धतकरम' की वजह से आज देश को यह सब झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कई पुराने समझौता का हवाला भी दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरा देश सेना की शौर्य पर जश्न मना रहा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे लगातार सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पर हमला बोल रहे हैं। पीएम मोदी कूटनीतिक फैसले की प्रशंसा कर रहे है। वहीं, वो कांग्रेस को भी लगातार निशाने पर ले रहे हैं। अब उन्होंने ने कांग्रेस के शासनकाल में पड़ोसी मूल्क के साथ हुए कुछ समझौता का हवाला देकर कहा कि 'इसी धतकरम का नतीजा है कि आतंकी भारत में घुसकर हिंदुओं को चुन चुनकर मारा डाला'।
कांग्रेस के धतकरम का नतीजा-निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने अपने X पोस्ट में लिखा है-चीन के साथ कंग्रेस पार्टी के राहुल गांधी जी ने अगस्त 2008 में समझौता किया,किस सूचना का आदान प्रदान हो रहा है? 2012 में पाकिस्तान के साथ आसान वीज़ा समझौता किया यानि मजे से आतंकी आइए और हिंदुओं को चुन चुनकर मारिए,तुर्की में कांग्रेस का कार्यालय 2019 में तब खोला जब धारा 370, कश्मीर के खिलाफ तुर्की विश्व में हमें बदनाम कर रहा था। इसे धतकरम कहते हैं।
सैम पित्रोदा पर बरसे निशिकांत दुबे
वहीं, एक और पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए निशिकांत दुबे ने लिखा, यह दुर्गति है राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का। 2019 में UN सिक्योरिटी कौंसिल में तुर्की ने हमारा विरोध किया, उसी साल सैम पित्रोदा जो सोरोस के टुकड़े पर पलता है ने कांग्रेस पार्टी से हमारे दुश्मन के यहां कार्यालय खोला।
Advertisement
तुर्की को बीजेपी सांसद ने बताया दुश्मन
इससे पहले निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों से बड़ी अपील करते हुए कहा था कि भारत के लोगों को तुर्की जाना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा है- तुर्की और अज़रबैजान हम भारतीय को जाना बंद करना चाहिए, पाकिस्तान के किसी भी समर्थक देश के साथ कोई रिश्ता नहीं, दुश्मन का दोस्त दुश्मन।