दुश्मन का दोस्त दुश्मन... तुर्की-अजरबैजान पर निशिकांत दुबे का कड़ा प्रहार, कहा- पाकिस्तान को हथियार देने वालों से कोई रिश्ता नहीं

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान तुर्की-अजरबैजान ने PAK का साथ दिया। अब भारत में दोनों देशों के विरोध में आवाज उठने लगी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishikant Dubey
निशिकांत दुबे | Image: ANI

आतंक को पनाह देने वाले मूल्क पाकिस्तान की मदद कर अब तुर्की और अजरबैजान भारत का दुश्मन बन गया है। भारत में इन दोनों देशों के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। भारतीयों ने तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी दोनों देशों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि दुश्मन का दोस्त दुश्मन है और हमें ऐसे देश से कोई संबंध नही रखना चाहिए।


भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान तुर्की-अजरबैजान ने PAK का साथ दिया। भारत पर हमले करने के लिए तुर्की ने पाकिस्तान को अपना हथियार दिया। पाकिस्तान की ओर भारत पर जिस ड्रोन से हमले की कोशिश की गई थी उनमें तुर्की के ड्रोन भी शामिल थे। हालांकि, भारतीय सेना ने इन सभी ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया। अब भारतीयों ने तुर्की और अजरबैजान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। दोनों देशों की यात्रा के साथ-साथ व्यापार बंद करने की भी मांग हो रही है।

 तुर्की-अजरबैजान पर निशिकांत दुबे का कड़ा प्रहार

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय से बड़ी अपील की है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा है- तुर्की और अज़रबैजान हम भारतीय को जाना बंद करना चाहिए, पाकिस्तान के किसी भी समर्थक देश के साथ कोई रिश्ता नहीं, दुश्मन का दोस्त दुश्मन।

व्यापारियों ने तुर्की से सेब खरीदना बंद किया

वहीं, भारत के कुछ व्यापारियों ने तुर्की से सेब खरीदना बंद कर दिया है। वे अब हिमाचल प्रदेश और ईरान से सेब खरीद रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भारत से तुर्की के सेबों का कारोबार आमतौर पर एक सीजन में 1,000 करोड़ से 1,200 करोड़ रुपये तक होता है। तो कुछ लोगों ने इन मुस्लिम देशों की यात्रा का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। कई ट्रैवल कंपनियों ने अब तुर्की और अजरबैजान के लिए बुकिंग रोक दी है। ट्रैवल प्लैटफॉर्म EaseMyTrip  ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से कहा गया है कि वे तुर्की और अजरबैजान की यात्रा तभी करें जब बहुत जरूरी हो।

Advertisement

यह भी पढ़ें; भारतीय सेना की ताकत दुनिया ने देखी,तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर बोले योगी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड