2018 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा में गए थे तो चीन के 2 कौन से मंत्री से आपकी मुलाकात हुई थी? निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से पूछे 2 सवाल

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया और दो सवाल पूछे हैं। उन्होंने राहुल के 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
nishikant dubey asking two questions to rahul gandhi over 2018 kailash mansarovar Yatra
nishikant dubey asking two questions to rahul gandhi over 2018 kailash mansarovar Yatra | Image: X/ANI

एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'दिवाली खुशियों की ईद है' बयान पर बीजेपी लगातार हमला कर रही है, तो अब दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया और दो सवाल पूछे हैं।
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2008 में कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के बीच हुए समझौते को लेकर भी तीखे सवाल किए हैं।

राहुल की 2018  कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सवाल

निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दो तीखे सवाल पूछते हुए पहला सवाल पूछा कि "राहुल गांधी जी आप जब 2018 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा में गए थे तो चीन के दो कौन से मंत्री से आपकी मुलाक़ात हुई थी?" बता दें कि राहुल गांधी ने अगस्त-सितंबर 2018 में कैलाश मानसरोवर यात्रा की थी, जिसे लेकर कहा जाता है यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी अधिकारियों से मुलाकात की थी।

कांग्रेस और CPC के बीच हुए समझौते पर पूछा सवाल

आगे उन्होंने राहुल गांधी से दूसरा सवाल पूछते हुए कहा "2008 में कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के बीच हुए समझौते के बाद 2018 तक 'अदला-बदली कार्यक्रम' के तहत जिन 200 लोगों को चीन भेजा गया था, उनके नाम और पते क्या हैं?'

खड़गे के विवादित बयान के बीच दुबे का सवाल

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से उस समय सवाल पूछा है, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'दिवाली खुशियों की ईद है' बयान पर बीजेपी लगातार हमला कर रही है। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी, गौरव भाटिया और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी जैसे कई बीजेपी नेताओं ने खड़गे को घेरा।

Advertisement

वहीं, पूरे विवाद पर कांग्रेस की तरफ सफाई भी आई है। भाजपा द्वारा आ रही प्रतिक्रिया पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "भाजपा के नेता मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें: 'मुस्लिम वोट पाने के लिए, कांग्रेस नेताओं...,' मल्लिकार्जुन खड़गे के 'दिवाली खुशियों की ईद' वाले बयान पर भड़के संजय निरुपम

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड