प्रेग्नेंट है TCS की HR मैनेजर निदा खान, पुलिस को मिल गई लोकेशन, यौन उत्‍पीड़न पर लड़कियों से कहती थी- ऐसी बातें तो होती रहती हैं

नासिक के टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के ऑफिस में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के खुलासे से पूरा देश हिल गया है। सबसे ज्‍यादा हैरानी इस बात से हुई कि इस काले काम में कंपनी की एचआर मैनेजर साथ दे रही थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishik TCS  HR nida khan is pregnant want relief approached court seeking anticipatory bail
प्रेग्नेंट है TCS की HR मैनेजर निदा खान, पुलिस को मिल गई 'लेडी कप्तान की लोकेशन, यौन उत्‍पीड़न पर लड़कियों से कहती थी- ऐसी बातें तो होती रहती हैं | Image: X

नासिक के टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के ऑफिस में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के खुलासे से पूरा देश हिल गया है। सबसे ज्‍यादा हैरानी इस बात से हुई कि इस काले काम में कंपनी की एचआर मैनेजर साथ दे रही थी। HR निदा खान करियर बर्बाद करने की धमकी देकर सीधी-साधी हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाती थी। मामला सामने आने के बाद से वो फरार है।

अब उसकी लोकेशन का पता चल गया है। बताया जा रहा है कि उसके मुंबई या आस पास के शहर में होने की जानकारी मिली है। इस बीच निदा खान ने एंटीसिपेटरी बेल (अग्रिम जमानत) के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका में उसकी मेडिकल स्थिति को एक महत्वपूर्ण आधार के रूप में पेश किया गया है।

प्रेग्नेंट है HR निदा खान

निदा खान के परिवार के अनुसार वो गर्भवती है और अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। बहरहाल नासिक पुलिस अधिकारियों द्वारा इन दावों की आधिकारिक मेडिकल माध्यमों से पुष्टि किए जाने की उम्मीद है, वहीं SIT निदा खान को अब भी ट्रेस कर हिरासत में लेने के प्रयास में जुटी है।

Advertisement

यौन उत्‍पीड़न पर लड़कियों से कहती थी निदा खान- ये सब तो होता रहता है

निदा खान पर आरोप है कि उसने न केवल धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया, बल्कि महिला कर्मचारियों के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न को भी बढ़ावा दिया। जब पीड़ितों ने शिकायत की, तो निदा ने यह कहकर उन्हें चुप करा दिया कि “ऐसी बातें तो होती रहती हैं।” आरोप है कि ऑफिस के सात पुरुष अधिकारी एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे थे, जो महिला कर्मचारियों के निजी जीवन पर अश्लील कमेंट करते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे।

Advertisement

निदा खान ऑफिस में सबको सिखाती थी बुर्का पहनना

एफआईआर में दर्ज आरोपों के अनुसार, निदा खान केवल एचआर की भूमिका तक सीमित नहीं थी। वह उन टीम लीडर्स के साथ खड़ी नजर आती थी, जिन पर महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप हैं। बताया गया है कि वह महिलाओं को इस्लामी परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने और रीति-रिवाजों का पालन करने के तरीके बताती थी। कुछ पीड़ितों का कहना है कि यह सलाह नहीं, बल्कि दबाव होता था। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह बताती थी कि बुर्का कैसे पहना जाता है।

सात लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

अधिकारी इन दावों की पुष्टि करेंगे, जबकि विशेष जांच दल (SIT) उसे हिरासत में लेने के अपने प्रयास जारी रखे हुए है। पुलिस टीसीएस के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ी नौ शिकायतों की जांच कर रही है। मामले में सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला एचआर हेड शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- TCS की HR निदा खान निकली आतंकवादी! जैश की लेडी कमांडर और लाल किला धमाके की मास्‍टरमाइंड डॉ. शाहीन से कनेक्शन, पुलिस खंगाल रही क्राइम कुंडली
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड