'बस सरकार बिकनी बाकी है...' IDBI बैंक डील पर अखिलेश यादव के तंज पर भड़कीं निर्मला सीतारमण, बोलीं- UPA के समय क्यों मौन थे?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अखिलेश यादव के 'सब कुछ बेच देने' और 'सीजन एंड सेल' चलाने वाले तंज पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने सपा प्रमुख को यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान बैंकों की स्थिति को लेकर घेरा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nirmala Sitharaman Akhilesh Yadav
Nirmala Sitharaman Akhilesh Yadav | Image: ANI

Nirmala Sitharaman Attacks Akhilesh Yadav: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बिक्री को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। अखिलेश यादव के इसे 'सीजन एंड सेल' बताए जाने पर सीतारमण ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2004 में अपने सहयोगी दलों से कभी भी बैंकों की बदहाली पर कोई सवाल नहीं पूछा। सीतारमण ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने डूबे हुए बैंकों को सुधारकर मजबूत स्थिति में खड़ा किया है।

निर्मला सीतारमण ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, 'अखिलेश यादव जी 2004 से UPA सरकार को आपकी पार्टी का समर्थन प्राप्त था। UPA ने बैंकों को बहुत ही दयनीय स्थिति में छोड़ दिया था। यह अजीब बात है कि आप अब बैंकों के बारे में बात कर रहे हैं, जबकि उस समय आपने अपने सहयोगियों से कोई सवाल नहीं पूछा!'

वित्त मंत्री का जोरदार पलटवार

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'इंडी गठबंधन में आपके सहयोगी दलों ने 'फोन बैंकिंग' और 'क्रोनी कैपिटलिज्म' (सांठ-गांठ वाले पूंजीवाद) के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को नुकसान पहुंचाया था।' उन्होंने कहा कि सपा के समर्थन वाली UPA सरकार के कार्यकाल में IDBI बैंक ने ऐसे लोगों को कर्ज दिए, जिनसे मूलधन और ब्याज दोनों की वसूली करने के लिए अब हम प्रयास कर रहे हैं।'

'मौजूदा सरकार ने बैंकिंग प्रणाली में नई जान फूंकी'

इस दौरान सीतारमण ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली हमारी NDA सरकार ने ही पारदर्शी नीतियों और पूंजी निवेश के जरिये IDBI बैंक सहित पूरी बैंकिंग प्रणाली में नई जान फूंकी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के प्रयासों के कारण ही अब जब बैंक मजबूत स्थिति में हैं, तो आप सहानुभूति दिखा रहे हैं?

Advertisement

अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की यह प्रतिक्रिया अखिलेश यादव ने सरकार पर 'सब कुछ बेच देने' और 'सीजन एंड सेल' चलाने का तंज कसने के बाद आई है। 

अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा था, 'बस अब सरकार बेचनी बाक़ी है। लगता है भाजपा सरकार ने अपनी दुकान बंद होते देख 'Season End Sale' लगाकर सब बेचकर निकलने का प्रोग्राम बना लिया है।' अखिलेश के इसी बयान पर सीतारमण ने सपा पर इस मामले में 'झूठी सहानुभूति' दिखाने और 'घड़ियाली आंसू' बहाने का आरोप लगाया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'राहुल अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने में भी सक्षम नहीं हैं, वो देश में लोकतंत्र पर धावा बोलने के लिए 14 पार्टियों का सहयोग...', स्मृति ईरानी का हमला

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड