'राहुल अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने में भी सक्षम नहीं हैं, वो देश में लोकतंत्र पर धावा बोलने के लिए 14 पार्टियों का सहयोग...', स्मृति ईरानी का हमला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार, 14 अक्टूबर को BJP की नेशनल जनरल सेक्रेटरी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सपा के तीन विधायक BJP में शामिल हो गए हैं। इस बीच स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा राहुल अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Smriti Irani hit out Rahul Gandhi incapable of contesting election on his own strength over delhi sir and cec protest
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को BJP की नेशनल जनरल सेक्रेटरी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सपा के तीन विधायक BJP में शामिल हो गए हैं, जिनका नाम अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं।

अमेठी में आयोजित इस घटनाक्रम के बाद स्मृति ईरानी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते कहा कि "अमेठी के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं। भारत के लोकतंत्र पर हमला करने और चुनाव आयोग की छवि खराब करने लगे हुए हैं। उनकी लड़ाई अब BJP के खिलाफ नहीं, बल्कि खुद हिंदुस्तान के खिलाफ है।

राहुल अकेले अपने दम पर चुनाव...-स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा "अमेठी के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं, जो व्यक्ति अपने ही निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र रूप से चुनाव नहीं लड़ सकता, वह अब भारत के लोकतंत्र पर हमला करने और चुनाव आयोग की छवि खराब करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 14 राजनीतिक दलों का समर्थन और साथ मांग रहा है।"

BJP के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के खिलाफ

आगे उन्होंने कहा "भारत का हर नागरिक जानता है कि यह वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने 2025 में जनता के सामने संकल्प लिया था कि उनकी लड़ाई अब BJP के खिलाफ नहीं, बल्कि खुद हिंदुस्तान के खिलाफ है और यह कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका लोकतंत्र है।

Advertisement

इसलिए, अगर वही राहुल गांधी, जिन्होंने 2025 में हिंदुस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी, अब चुनाव आयोग की आलोचना करते हैं और उस पर हमला करते हैं (जो हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करता है), तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।"

संवैधानिक संस्था पर हमला करना राहुल की आदत

राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्था पर हमला किए जाने की ओर इशारा करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा " यह पहली संवैधानिक संस्था नहीं है जिस पर राहुल गांधी ने हमला किया है। अतीत में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और संसद में ऐसे रुख अपनाए हैं, जिनसे आम भारतीय को शर्मिंदगी महसूस हुई है।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद और JNU के बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में शामिल होने को कहा

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड