केरल में निपाह वायरस का आतंक, 14 साल के किशोर की मौत; राज्य में अलर्ट जारी

Kerala News: केरल में निपाह वायरस से संक्रमित 1 शख्स की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nipah Virus (Representative Image)
Nipah Virus (Representative Image) | Image: Pixabay

Kerala: केरल में निपाह वायरस से संक्रमित 14 साल के एक किशोर की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही उसका इलाज चल रहा था।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उसे 10 दिन पहले बुखार आया था और शुक्रवार से वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। बताया जा रहा है कि उसके इलाज के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की खुराक रविवार को पुणे से कोझिकोड पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उनके शरीर को निपाह वायरस से संक्रमित लोगों के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार दफनाया जाएगा।

कंट्रोल रूम स्थापित

स्वास्थ्य विभाग ने मलप्पुरम में एक कंट्रोल रूम खोला है, जहां अलर्ट घोषित कर दिया गया है। लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई और पांडिक्कड़ पंचायत के तहत चयनित क्षेत्रों में तालाबंदी की घोषणा की गई। आपको बता दें कि वो किशोर पांडिक्कड़ गांव का रहने वाला था।

4 और लोगों में दिख रहे लक्षण

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि चार और लोगों में निपाह के लक्षण दिखे हैं और उनमें से एक को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसके अलावा ये भी जानकारी मिल रही है कि लड़के के संपर्क में आने वाले लगभग 240 लोगों को भी निगरानी में रखा गया है।

Advertisement

क्या है निपाह वायरस?

WHO की वेबसाइट के अनुसार, निपाह वायरस (NiV) एक जूनोटिक वायरस है (यह जानवरों से मनुष्यों में फैलता है) और दूषित भोजन के जरिए या सीधे लोगों के बीच भी फैल सकता है। संक्रमित लोगों में यह स्पर्शोन्मुख (सबक्लिनिकल) संक्रमण से लेकर तीव्र श्वसन बीमारी और घातक एन्सेफलाइटिस तक कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। यह वायरस सूअर जैसे जानवरों में भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, जिसके कारण किसानों को महत्वपूर्ण आर्थिक नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः 'दिल्ली की सरकार गिरने वाली है', बंगाल से बोले अखिलेश यादव... ममता बनर्जी के साथ साझा किया मंच

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड