अपडेटेड 27 August 2025 at 06:25 IST

Nikki Murder Case: निक्की मर्डर केस में जेठ के बाद अब ससुर भी गिरफ्तार, दहेज हत्या के सभी आरोपी पूछताछ में उगलेंगे राज

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में निक्की के ससुर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक की यह चौथी गिरफ्तारी है।

Follow : Google News Icon  
Greater Noida Nikki Murder Case
Greater Noida Nikki Murder Case | Image: Republic

Greater Noida Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस ने अब ससुर की भी गिरफ्तारी कर ली है। इसी के साथ निक्की भाटी मर्डर केस में नामजद चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इस मामले में अब तक की यह चौथी गिरफ्तारी है। निक्की के देवर को आज सुबह ही गिरफ्तार किया गया था। उसकी सास दयावती को कल गिरफ्तार किया गया था। दहेज की मांग को लेकर निक्की की हत्या के आरोपी पति विपिन भाटी को कल पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में NCW ने संज्ञान लेते हुए UP के डीजीपी को एक पत्र लिखा और 3 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग को लेकर 28 साल की निक्की की पहले पति ने पिटाई की थी। इसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग के हवाले कर दिया। पड़ोसियों की सहायता से निक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मतृ घोषित कर दिया। निक्की की बहन कंचन का आरोप है कि मृतका के पति विपिन और ससुरालवालों ने मिलकर दहेज के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। कंचन ने छोटी बहन के पति, सास और जेठ पर FIR दर्ज कराई थी। बता दें कि निक्की और कंचन की शादी एक ही घर में हुई थी।

Uploaded image

एनकाउंटर में आरोपी विपिन के पैर में लगी गोली

मामले में रविवार, 24 अगस्त को निक्की के पति विपिन की गिरफ्तारी हुई थी। आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई। विपिन ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। गिरफ्तारी के बाद विपिन को बीते दिन ही कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया। आरोपी विक्की फिलहाल नोएडा की लुक्सर जेल में बंद है।

Advertisement

NCW ने 3 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी मामले में संज्ञान लिया है। NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यूपी के डीजीपी को एक पत्र लिखकर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस की तरफ से पीड़ित परिवार और सभी गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही NCW अध्यक्ष ने मामले में 3 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। 

यह भी पढ़ें: दहेज के कितने दानव? ग्वालियर में भी निक्की हत्याकांड जैसा केस, दहेज के लिए लोहे की रॉड से जलाया, कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 August 2025 at 12:20 IST