BREAKING: TCS धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत

Nida Khan Bail Denied: महाराष्ट्र के नासिक जिले में टीसीएस से जुड़े BPO में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में मास्टरमाइंड निदा खान की अंतरिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nida Khan Bail Denied
Nida Khan Bail Denied | Image: X

Nida Khan Bail Denied: महाराष्ट्र के नासिक जिले में टीसीएस से जुड़े BPO में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में मास्टरमाइंड निदा खान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नासिक कोर्ट ने सोमवार को निदा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने 20 अप्रैल को निदा खान की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद निदा खान की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 27 अप्रैल को तय की गई है। 

गर्भवती होने का हवाला देकर लगाई जमानत याचिका

बता दें, पिछले हफ्ते निदा खान ने अपनी अंतरिम जमानत याचिका में खुद के गर्भवती होने का हवाला देते हुए राहत की मांग की थी। वहीं, आरोपी के परिवार ने भी दावा किया था कि निदा खान दो महीने की गर्भवती है। लेकिन कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान मामले की गंभीरता और चल रही जांच को ध्यान में रखते हुए अंतरिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया। 

इस अहम मामले की सुनवाई डिस्ट्रिक्ट जज केजी जोशी की बेंच कर रही है। जिसकी कोर्ट प्रोसिडिंग को सरकारी वकील द्वारा कॉन्फिडेंशियल रखने की अपील की गई है। 

TCS ने निदा खान को किया सस्पेंड 

हालांकि निदा खान की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है, वह फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की है। वहीं,मामले के सामने आने के बाद TCS ने भी सख्त रुख अपनाते हुए निदा खान को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, कंपनी इस पूरे मामले की आंतरिक जांच भी कर रही है। 

Advertisement

मामले में 8 गिरफ्तार, लेकिन निदा खान फरार

बता दें, TCS की एक यूनिट में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के सामने आने के बाद नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने 9 FIR दर्ज करके एक महिला मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन, कथित तौर पर इसकी मास्टरमाइंड निदा खान फरार है। नासिक पुलिस ने निदा खान को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। 

ये भी पढ़ें:  Udhampur Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 21 की मौत, कई घायल; रेस्क्यू जारी

Advertisement
Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड