आतंकी गुरपतवंत पन्नू के खिलाफ NIA का एक्शन, चंडीगढ़-अमृतसर में संपत्तियां कुर्क,अब आएगा बिल से बाहर!
NIA ने इस साल 15 अक्टूबर तक पन्नू पर 66 मामले दर्ज किए हैं। जिसमें सजा की दर (Conviction Rate) 95.13 प्रतिशत है। इसके खिलाफ रेड कॉनर्र नोटिस भी जारी किया है।
- भारत
- 2 min read

NIA Action Gurpatwant Singh Pannu : खालिस्तानी आतंकी और भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकी पन्नू की कई संपत्तियों को NIA ने अटैच कर लिया है। आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA 6 मामलों की जांच कर रही है।
NIA ने आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एक्शन लेते हुए चंडीगढ़ में 3 संपत्तियां कुर्क की हैं। जिसमें एक अपार्टमेंट भी शामिल है। इसके अलावा अमृतसर और पठानकोट में भी कुछ जमीनें जब्त की गई हैं। NIA ने इस साल 15 अक्टूबर तक पन्नू के खिलाफ 66 मामले दर्ज किए हैं। जिसमें सजा की दर (Conviction Rate) 95.13 प्रतिशत है। इसके खिलाफ रेड कॉनर्र नोटिस भी जारी किया है। पन्नू के खिलाफ शुरू में ट्रेन हादसों की साजिश रचने के आरोप में 4 हादसों के आधार पर जांच शुरू हुई थी।
2023 में भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले सितंबर, 2023 में भी NIA ने कोर्ट के आदेश पर प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ पंजाब में कार्रवाई की थी। NIA ने 23 सितंबर, 2023 को अमृतसर के गांव खान कोट में गुरपतवंत सिंह पन्नू के खेतों की संपत्ति को जब्ती कर सरकारी बोर्ड लगाया था। 2023 में अमृतसर में उसके खेत और चंडीगढ़ में घर पर जब्ती का नोटिस लगाया था।
ये भी पढ़ें: 'जस्टिन ट्रूडो को चाहिए खालिस्तानियों का साथ, चुनाव के लिए हो रहा सब कुछ', कनाडा पीएम पर भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह