Rekha Gupta Security: आर्म गार्ड, 22 पुलिसकर्मी... रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली पुलिस की Z श्रेणी की सिक्योरिटी

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा देगी। Z श्रेणी में 22 पुलिसकर्मी रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

Follow : Google News Icon  
Rekha Gupta
रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बनी हैं. | Image: X- PTI

Delhi CM Rekha Gupta Z Category Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए गए हैं। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास दिल्ली पुलिस की Z श्रेणी की सिक्योरिटी रहेगी। हालांकि रेखा गुप्ता को AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कम सिक्योरिटी दी गई है।

जानकारी सामने आई है कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं बीजेपी की रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की सुरक्षा देगी। Z श्रेणी में 22 पुलिसकर्मी रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एस्कॉर्ट से लेकर 8 स्टैटिक आर्म गार्ड भी रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात रहेगी। बताया जा रहा है कि रेखा गुप्ता को गुरुवार दोपहर रामलीला मैदान में शपथ लेने के तुरंत बाद 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। 6 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं।

आतिशी और शीला दीक्षित को भी मिली Z सिक्योरिटी

Z श्रेणी के तहत पीएसओ, एस्कॉर्ट, वॉचर्स और लगभग 8 स्टैटिक आर्म गार्ड समेत 22 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर आकलन के बाद जेड श्रेणी की सिक्योरिटी को बढ़ाया जा सकता है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी दिल्ली पुलिस ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी थी। अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान पूर्व कांग्रेस सीएम शीला दीक्षित को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।

दिल्ली की चौथी महिला CM होंगी रेखा गुप्ता

बीजेपी ने पिछले दिन विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता का दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में चुना। रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री होंगी, जबकि वो 4 महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। उनके पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं। शीला दीक्षित का एक महिला मुख्यमंत्री के तौर पर देश में सबसे लंबा कार्यकाल रहा। उन्होंने 15 साल और 25 दिन तक दिल्ली की सत्ता संभाली। हालांकि आतिशी का कार्यकाल करीब 142 दिन का रहा है। रेखा गुप्ता फिलहाल आतिशी की जगह लेने वाली हैं, जिनकी आम आदमी पार्टी को चुनाव में करारी हार मिली।

Advertisement

यह भी पढ़ें: विजेंद्र गुप्ता होंगे विधानसभा स्पीकर, मोहन बिष्ट को डिप्टी स्पीकर पद

Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड