NEET री-एग्जाम कल, आज पूरे देश में NTA करा रही मॉक ड्रिल, सेना के हेलीकॉप्टर से 18 राजधानियों में पहुंचाए जाएंगे पेपर, सुरक्षा बल तैनात

NEET री-एग्जाम से पहले NTA आज देशभर में मॉक ड्रिल कर रहा है। MI-17 हेलीकॉप्टर से 18 नोडल सेंटर्स पर प्रश्न पत्र पहुंचाने की तैयारी हो चुकी है। इस दौरान CRPF-CISF सुरक्षा की भी पूरी प्रैक्टिस की जाएगी, जानें कहां कितने सेंटर है? पूरी डिटेल पढ़ें 

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET Re Exam Mock Drill
NEET री-एग्जाम से पहले NTA का बड़ा मॉक ड्रिल, MI-17 हेलीकॉप्टर से 18 राजधानियों में पहुंचाए जाएंगे पेपर | Image: @IAF_MCC

NEET Re Exam Mock Drill: NEET री-एग्जाम को लेकर NTA ने सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। कल 21 जून (रविवार) को होने वाले एग्जाम से ठीक एक दिन पहले आज NTA देशभर में एक बड़ा मॉक ड्रिल भी करने जा रहा है। ये सभी प्रैक्टिस इसलिए हो रही है ताकि पेपर लीक जैसी घटना दोबारा ना हो सके। इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मॉक ड्रिल की खास बातें

आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर करीब 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल कर प्रैक्टिस की जाएगी। 
मीडिया को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।  
पूरे प्रोसेस में पेपर पहुंचाने, स्टोर करने और एग्जाम सिमुलेशन की प्रैक्टिस की जाएगी।

हेलीकॉप्टर से पेपर पहुंचाने की तैयारी

भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर के जरिए देश के 18 नोडल सेंटर्स पर प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे। दिल्ली से पेपर पहले एयरक्राफ्ट से भेजे जाएंगे, फिर संवेदनशील जगहों पर हेलीकॉप्टर से डिलीवर किए जाएंगे। केंद्र पहुंचने के बाद CRPF और CISF की दो-स्तरीय सुरक्षा रहेगी। एग्जाम खत्म होने तक ये फोर्स तैनात रहेंगी।

दिल्ली में 97 परीक्षा केंद्र 

दिल्ली-NCR में NEET री-एग्जाम के लिए 97 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ज्यादातर केंद्रीय विद्यालय और दिल्ली सरकार के स्कूल शामिल हैं। NTA ने एक खास पोर्टल शुरू किया है। अगर कोई पेपर लीक की अफवाह फैला रहा हो, फर्जी वेबसाइट चला रहा हो या NTA अधिकारी बनकर धोखाधड़ी कर रहा हो, तो कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जानकारी दे सकता है। NTA ने कहा है कि एग्जाम निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगा। वहीं छात्रों से अपील की गई है कि सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से ही जानकारी लें।

Advertisement

NTA ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि इस बार कोई भी गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। मॉक ड्रिल के नतीजों के आधार पर आखिरी इंतजाम भी पूरे कर लिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: भारत में Whatsapp सब्सक्रिप्शन लॉन्च, हर महीने इतने रुपये लगेंगे

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड